7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तवा डेम के 11 गेट खोलने से बिगड़े हालात, घरों में भराया पानी, वाहनों की आवाजाही बंद

बारिश अपडेट: तवा बांध के 11 गेट खुले, नर्मदा के जल स्तर में बढ़ोतरी शुरू, सुखतवा पुल पर बाढ़ से नेशनल हाइवे बंद

2 min read
Google source verification
तवा डेम के 11 गेट खोलने से बिगड़े हालात, घरों में भराया पानी, वाहनों की आवाजाही बंद

तवा डेम के 11 गेट खोलने से बिगड़े हालात, घरों में भराया पानी, वाहनों की आवाजाही बंद

नर्मदापुरम. लगातार बारिश के चलते शुक्रवार अलसुबह प्रशासन को तवा बांध के 13 में से 11 गेट खोलने पड़ गए। बांध से निकल रहा पानी नर्मदा नदी में मिलना शुरू हो गया है, जिसके कारण जल स्तर में बढ़ोतरी हो रही है। प्रशासन ने भी संभावित अतिवृष्टि-बाढ़ को लेकर सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। नेशनल हाइवे-69 के सुखतवा पुल पर से एक से दो फीट पानी बहने के कारण वाहनों की आवाजाही पर देर रात के बाद से ही रोक लग गई है। नर्मदापुरम-बैतूल के बीच का संपर्क कटा हुआ है।

ट्रैक पर पानी, ट्रेनें रोकी
रात्रि से अत्यधिक बारिश होने से कीरतगढ़-बैतूल सेक्शन (नागपुर मंडल, मध्य रेल) में बारिश का पानी ट्रैक पर आ जाने से नागपुर तरफ जाने वाली ट्रेनों को आगे नहीं लिया जा रहा है एवं ट्रैन निजामुद्दीन-बेंगलुरु राजधानी एक्सप्रेस को समय 5:40 बजे से जुझारपुर स्टेशन पर खड़ा किया गया है। जीटी एक्सप्रेस सुबह 6:30 बजे से होशंगाबाद स्टेशन पर खड़ी है। नागपुर की ओर जाने वाली अन्य ट्रेनों को इटारसी स्टेशन पर व सेक्शन में रोके जाने की संभावना है।

जिले में बीते चौबीस घंटों के दौरान 648.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश इटारसी में
200 मिमी बारिश हो चुकी थी। इस वजह से यहां बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। निचली बस्तियों की सड़कों एवं घरों के आसपास पानी जमा होने से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने भी सुखतवा पुल पहुंचकर हालात का जायजा लिया। बता दें कि नर्मदा का जल स्तर 938.50 फीट पर सुबह चल रहा था। तवा बांध का जल स्तर 1160 फीट पहुंच गया था। इसमें चौबीस घंटों में करीब 5 फीट की बढ़ोतरी हुई है। बरगी डैम जबलपुर का जल स्तर 412.85 मीटर एवं बारना डैम का जल स्तर 344.72 मीटर पर था।
....
अब तक हो चुकी 5350 मिमी बारिश
नर्मदापुरम में इस बार के सीजन में जिले में बीते साल की तुलना में दो गुना बारिश हो चुकी है। बीते साल 15 जुलाई तक कुल 2483.2 मिमी बारिश हुई थी, जबकि इस बार अब तक कुल 5350 मिमी बारिश हो चुकी है। जो कि दुगने से भी अधिक है। मौसम विभाग ने नर्मदांचल में आगामी चौबीस घंटों के दौरान भारी बारिश का ऑरेंट अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक के साथ बिजली चमकने-गिरने की भी संभावना जताई है।
....
इटारसी में बिगड़े हालात
जिले के इटारसी शहर एवं इसके आसपास लगातार हुई 200 मिमी बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। निचली बस्तियों, नाला मोहल्ला आदि क्षेत्रों में बारिश-नाले का बाढ़ का पानी सड़कों एवं घरों में पानी भरा गया है। सड़कों, मकानों के आसपास जमे कीचड़-पानी से लोगों को परेशानी हो रही है।
....