24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जम्मू-कश्मीर की तरह सेना ने यहां भी मोर्चा संभाला, देखें आर्मी कैसे बनाती है बेली ब्रिज

Bailey Bridge- मध्यप्रदेश में भी नजर आएगा आर्मी का ब्रिज, शनिवार से शुरू हो सकता है भोपाल-नागपुर हाईवे..।

2 min read
Google source verification
itarsi1.png

सुखतवा पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण भोपाल-नागपुर मार्ग बंद है...। सेना ने व्यायाम कर शुरू किया काम...।

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश में लोगों को अब ऐसा ब्रिज देखने को मिलेगा जो सामान्यतः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे इलाकों में बनाए जाते हैं। नर्मदापुरम जिले में भी सुखतवा पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण भोपाल से नागपुर मार्ग बंद है। इसे लेकर शुक्रवार को सुबह ब्रिज बनाने का काम शुरू हो गया। इंडियन आर्मी (indian Army) के इंजीनियर्स ने सुबह वार्मअप किया और हल्का व्यायाम कर बेली ब्रिज (Bailey Bridge video) बनाने का काम शुरू कर दिया। शाम तक इसका स्ट्रक्चर खड़ा भी हो जाएगा।

सुखतवा पुल पर बेली ब्रिज का काम तेजी से जारी हैं। भारतीय सेना की इंजीनियरिंग विंग इस बेली ब्रिज को बना रही है। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सुखतवा पहुंचकर यहां बेली ब्रिज के कार्य का किया निरीक्षण। उन्होंने यहां आर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल एसएस मेहता से चर्चा कर बेली ब्रिज निर्माण की कार्ययोजना जानी। मेहता ने बताया कि दो दिनों में बेली ब्रिज का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम सहित एनएच के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि आर्मी की 102 वीसी इंजीनियरिंग बटालियन बेली ब्रिज (Bailey Bridge)तैयार करने में युद्ध स्तर पर जुटी हैं । आर्मी के भोपाल से आयी कंपनी शीघ्र ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण कर लेगी। लेफ्टिनेंट कर्नल एसएस मेहता के निर्देशन में कार्य जारी है। एसडीओ इटारसी मदन सिंह रघुवंशी ने बताया कि सुबह 6 बजे आर्मी के दल ने काम प्रारंभ कर दिया था। शुक्रवार शाम तक इसके कंपलीट करने की उम्मीद है। शुक्रवार को भोपाल से टीम के कमाडेंट भी सुखतवा पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः

सुखतवा नदी पर सेना बनाएगी बेली ब्रिज, किया सर्वे

ऐसा होगा बेली ब्रिज

सेना द्वारा तैयार किया जा रहा बेलीब्रिज 93 फीट लंबा और 10.50 फीट चौड़ा होगा। इसकी क्षमता 40 टन की होगी। इससे अधिक वजनी वाहनों को इस पर से जाने की अनुमति नहीं होगी। ब्रिज निर्माण में सेना की इंजीनियरिंग टीम के साथ ही चार पोकलेन मशीन, दो जेसीबी और एक क्रेन की मदद ली जा रही है।

शनिवार सुबह ट्रायल

आर्मी के कैप्टन मेहता के अनुसार हमारी टीम में 40 जवान हैं। शुक्रवार शाम तक ब्रिज का स्ट्रक्चर तैयार कर बिछा दिया जाएगा। ब्रिज सिंगल ही रहेगा। इसकी लंबाई 93 फीट और चौड़ाई 10 फीट रहेगी। शनिवार को सुबह ब्रिज का ट्रायल भी कर लेंगे। ब्रिज की पूरी बॉडी लोहे की रहेगी।