
नर्मदापुरम. मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की कलई खोलने वाली एक और तस्वीर सामने आई है। मामला नर्मदापुरम का है जहां जिला अस्पताल में एक महिला बीते आठ दिनों से कोख में मरा हुआ बच्चा लेकर इलाज का इंतजार कर रही है। अब महिला की परेशानी बढ़ने लगी है लेकिन इसके बावजूद अस्पताल का स्टाफ महिला की नॉर्मल डिलेवरी का इंतजार कर रहा है। महिला के साथ उसका एक छोटा बेटा भी है और दोनों अस्पताल के वार्ड में जगह न होने के कारण किसी तरह अस्पताल परिसर में ही यहां वहां दिन गुजार रही है। बता दें कि मध्यप्रदेश में लगातार प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए जुटी हुई है लेकिन इसके बावजूद जिला अस्पतालों के हाल बेहाल बने हुए हैं और गरीब जनता को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
कोख में मरा बच्चा लेकर घूम रही महिला
नर्मदापुरम के जिला अस्पताल में एक मासूम बच्चे के साथ बैठी महिला से जब पत्रिका की टीम ने बात की तो उसने अपनी जो आपबीती बताई वो हैरान कर देने वाली है। महिला ने बताया कि उसका नाम साजन बाई है और वो पगढ़ाल गांव की रहने वाली है। वो आठ दिनों से अस्पताल में भर्ती है और अब उसकी परेशानी और भी ज्यादा बढ़ गई है। महिला ने अपनी पीड़ा बताते हुए आगे कहा कि उसकी कोख में पल रहा बच्चा मर चुका है और वो 8 दिनों से इस इंतजार में अपने बेटे के साथ अस्पताल में दिन और रात गुजार रही है कि शायद आज उसकी कोख से मरे हुए बच्चे को निकाल दिया जाए। लेकिन डॉक्टर्स नॉर्मल डिलेवरी का इंतजार कर रहे हैं जबकि कोख में ही बच्चे की मौत होने की बात डॉक्टर्स ने महिला को पहले ही बता दी थी। महिला साजन ने ये भी बताया कि अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में जगह नहीं है कोई भी बेड खाली नहीं है जिसके कारण वो बच्चे के साथ कभी बरामदे में तो कभी किसी बेड के नीचे सो जाती है और इसी तरह से 8 दिन का वक्त गुजर चुका है।
देखें वीडियो-
कब सुधरेंगे हालात
बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के जिला अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए तमाम प्रयास कर रही है करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद जमीनी स्तर पर हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं। नर्मदापुरम में बीते दिनों सांसद राव उदयप्रताप सिंह ने भी बैठक लेकर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए थे और ये भी कहा था कि जिला अस्पताल में आने वाले गरीब मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसका अस्पताल स्टाफ ध्यान रखे। लेकिन हालात बदलते नहीं दिख रहे हैं।
Published on:
10 Sept 2022 07:31 pm
बड़ी खबरें
View Allनर्मदापुरम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
