10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला से छेड़छाड़ के शक में बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई : VIDEO, थाने में पता चला बुजुर्ग बेकसूर है

- गलतफहमी में बुजुर्ग की पिटाई- महिला ने देखते ही शोर मचाया- युवकों ने बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा- किसी ने नहीं सुनी बुजुर्ग की फरियाद

2 min read
Google source verification
buzurg pitai video

महिला से छेड़छाड़ के शक में बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई : VIDEO, थाने में पता चला बुजुर्ग बेकसूर है

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में गलतफहमी का शिकार हुए एक बुजुर्ग के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। शहर के टैक्सी स्टैंड पर हुई बुजुर्ग के साथ मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में दो युवक एक बुजुर्ग को लात घूसे और बेल्ट से जमकर पीटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मारपीट का शिकार बुजुर्ग उसे छोड़ द्ने की फरियाद करता रहा, लेकिन भीड़ में शामिल किसी शख्स ने उसकी एक न सुनी।

बताया जा रहा है कि, बुजुर्ग के साथ हुई इस मारपीट की घटना सोमवार देर शाम की है। दरअसल, इलाके में रहने वाली एक महिला को कोई अनजान मनचला बार-बार फोन करके परेशान कर रहा था। उसने सोमवार की शाम महिला को टैक्सी स्टैंड में मिलने के लिए बुलाया। महिला मौके पर पहुंची तो वहां एक बुजुर्ग खड़ा था। महिला ने खुद ही अनुमान लगा लिया कि, उसे परेशान करने वाला शख्स यही बुजुर्ग है। इसके चलते उसने शोर मचाना शुरु कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिसमें से दो युवक आगे आए और बुजुर्ग के साथ मारपीट शुरु कर दी। दोनों युवकों ने बेल्ट और लात-घूंसों से बुजुर्ग को पीटना शुरु कर दिया।

यह भी पढ़ें- अच्छी खबर : रक्षाबंधन पर छुट्टी घोषित, आदेश जारी, कर्मचारियों-अधिकारियों को मिलेगा फायदा


सोशल मीडिया पर बुजुर्ग से बेरही का वीडियो वायरल

हालांकि, भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने आगे आते हुए दोनों युवकों के चंगुल से बुजुर्ग को छुड़ाया। उन्होंने कहा कि, बुजुर्ग के साथ मारपीट न करें। अगर बुजुर्ग पर संदेह है तो उसे थाने ले जाएं। इसके बाद भीड़ बुजुर्ग को अपने साथ थाने ले गई। लेकिन, वहां पुलिस पड़ताल में सामने आया कि, बुजुर्ग बेकसूर था। हालांकि, जैसे ही बुजुर्ग के बेकसूर होने की बात स्पष्ट हुई मारपीट करने वाले दोनों युवक थाने से भाग निकले। फिलहाल, कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसे कॉल करके छेड़छाड़ करने वाले मोबाइल नंबर के यूजर पर छेड़छाड़ का केस दर्ज करते हुए उसकी छानबीन शुरु कर दी है। वहीं, बुजुर्ग के साथ मारपीट के मामले में भी जांच शुरु कर दी है।