
नर्मदापुरम. मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का काम गंगा, जमुना, सरस्वती, दुर्गा, नर्मदा सहित बजरंग, गणेश ने संभाल रखा है, आप ये सुनकर हैरान होंगे कि आखिर ये देवी-देवता कैसे गेहूं खरीद रहे हैं, लेकिन ये सच्चाई है, हालांकि यहां देवी-देवता नहीं बल्कि उनके नाम से बनाए गए समूह की महिलाओं द्वारा गेहूं की खरीदी की जा रही है, वे सरकारी दाम पर गेहूं खरीद कर कमीशन के रूप में पैसा कमाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। आईये जानिये क्या है पूरा मामला।
जिले में रबी सीजन की मुख्य गेहूं की खरीदी में महिलाओं के स्व सहायता समूह भी समर्थन मूल्य पर खरीदी कर रहे। इसमें गंगा, जमुना, नर्मदा और गणेश, बजरंग समूह की महिलाओं ने अभी तक 30 हजार 553 क्विंटल गेहूं की खरीदी की है। इससे महिलाओं को बतौर कमीशन के रूप में फायदा मिल रहा है। बता दें कि जिले में महिलाओं के कुल 11 स्व सहायता समूह खरीदी का काम रहे हैं।
यह भी पढ़ें : त्वचा को झुलसा रही उत्तर पश्चिमी गर्म हवाएं, अब जरूरी हो तभी निकलें घर से बाहर
जिला आपूर्ति नियंत्रक विभाग की जानकारी के मुताबिक गंगा आजीविका समूह मूड़ापार ने रामवेयर हाउस में 27 किसानों से 2767.5 क्विंटल, निमसाडिय़ा के जमुना समूह ने 20 किसानों से 2011 क्विंटल, गणेश आजीविका समूह समौन ने महावीर वेयरहाउस में 60 किसानों से 5992.5, जयदुर्गा समूह ने बज्जरवाड़ा में 3 किसानों से 191.5 क्विंटल, बजरंग समूह ने चौराहेट में 3 किसानों से 250.5 क्विंटल, मां नर्मदा समूह ने शुक्करवाड़ा में 37 किसानों से 4979 क्विंटल, सरस्वती समूह ने बुधवाड़ा के राजपूत वेयरहाउस में 57 किसानों से 280.5 क्विंटल, नर्मदा समूह ने धमासा के साईं अमृत वेयरहाउस में 41 किसानों से 3232.5 क्विंटल, नर्मदा समूह पामली ने 4 किसानों से 368 क्विंटल गेहूं की खरीदी की है। इस तरह कुल 279 किसानों से ३0 हजार 553 क्विंटल से अधिक की सरकारी खरीदी की जा चुकी है।
Published on:
30 Apr 2022 08:13 am
बड़ी खबरें
View Allनर्मदापुरम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
