
नर्मदापुरम. नर्मदापुरम में दो बच्चों की मां और एक नगर पालिका कर्मचारी की प्यार की लड़ाई थाने जा पहुंची है। प्यार के बाद शादी की बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया जो मारपीट तक पहुंच गया। जिसके बाद अब दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। युवक के गले और हाथ में चोट आई है और उसका आरोप है कि महिला पर जबरदस्ती शादी का दबाव बना रही थी और उस पर हमला किया है जबकि महिला का कहना है कि प्यार कर शारीरिक संबंध बनाए और जब शादी के लिए कहा तो इंकार करते हुए मारपीट की गई।
लव स्टोरी में लोचा
पूरा मामला कुछ इस तरह है कि नगपालिका में काम करने वाले कर्मचारी सुशील दोहरे का नर्मदापुरम में ही किराए से रहने वाली एक विवाहित महिला से प्रेम संबंध था। महिला के दो बच्चे भी हैं बताया गया है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बीते कई दिनों से चल रहा था मंगलवार को जब विवाहिता महिला ने प्रेमी सुशील से कहा कि उसके प्यार के चक्कर में उसका परिवार टूट गया है तो क्यों न वो उससे शादी कर ले। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और मारपीट तक बात पहुंच गई।
थाने पहुंची प्यार की लड़ाई
प्रेमी-प्रेमिका के बीच मारपीट होने के बाद प्यार का मामला थाने भी पहुंच चुका है। मारपीट में युवक सुशील को गले व हाथ में चोट आई है और उसका आरोप है कि महिला उसे ब्लैकमेल कर रही थी शादी करने के लिए दबाव बनाती थी। जब उसने शादी से इंकार किया तो महिला ने उसके साथ मारपीट की और किसी धारदार चीज से उस पर हमला किया जिसके कारण उसके हाथ व गले में चोट आई है। वहीं दूसरी तरफ महिला ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है उसका आरोप है कि सुशील के साथ उसका प्रेम संबंध है कई बार सुशील ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए और जब शादी करने के लिए कहा तो मारपीट की। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।
देखें वीडियो- पापा की बंदूक से नाबालिग बेटे ने मां को मारी गोली
Published on:
17 Jan 2023 07:12 pm
बड़ी खबरें
View Allनर्मदापुरम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
