22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 जून को पचमढ़ी में होगा आम महोत्सव, शामिल होंगी 24 से ज्यादा प्रजातियां

MP News: पचमढ़ी सैलानियों को आम के गुणवत्ता और उसके गुण के बारे में बताया जाएगा। सेमीनार सत्र में तकनीकी माध्यम से आम की खेती करने के तरीके किसानों को बताए जाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Mango festival

Mango festival

MP News: पचमढ़ी में दो दिनों का आम महोत्सव 3 और 4 जून को होगा। आम महोत्सव में शासकीय और निजी क्षेत्र के बागों से निकलने वाले दो दर्जन से ज्यादा किस्मों के आम प्रदर्शित किए जाएंगे। महोत्सव में आम पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन भी होगा। किसानों का सेमिनार होगा। इस बार का आम महोत्सव इसलिए भी खास होगा कि यहां 3 जून को प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक है। महोत्सव में मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री शामिल हो सकते हैं।

शामिल होंगे कई तरह आम

जानकारी के मुताबिक बायसन लाज के करीब स्थित प्रमुख उद्यान में दो दिनी आम महोत्सव में सरकारी बाग सहित जिले में निजी क्षेत्र, शासकीय उद्यान और प्राकृतिक रूप से मिलने वाले आमों को शामिल किया जाएगा। अभी तक आम की लंगड़ा, दशहरी, आम्रपाली, मल्लिका, चौसा, बाम्बेग्रीन, तोतापरी, अल्फांसो, केसर, हिमसागर, बादामी, सफेदा, मालगोआ किस्म को चिन्हित कर लिया गया है।

सैलानियों को बताएंगे आम के गुण

महोत्सव में पहुंचने वाले सैलानियों को आम के गुणवत्ता और उसके गुण के बारे में बताया जाएगा। सेमीनार सत्र में तकनीकी माध्यम से आम की खेती करने के तरीके किसानों को बताए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर में जल्द चलेंगी पीएम ई-बस सेवा की 60 बसें, तय होंगे 10 रूट !

उन्नत तकनीक की जानकारी दी जाएगी

आम महोत्सव में सैलानियों को जिले में उत्पादित आम की जानकारी दी जाएगी। किसानों को आम की खेती करने की उन्नत तकनीक की जानकारी दी जाएगी।- रीता उईके, सहायक संचालक उद्यानिकी नर्मदापुरम

सैलानियों को पचमढ़ी के लीची, चीकू भी मिलेंगे

महोत्सव में पचमढ़ी में उत्पादित लीची और चीकू को भी शामिल किया जा रहा है। पचमढ़ी के पठारी क्षेत्रों में इनका उत्पादन कैसे हो रहा है। किसानों , पर्यटक और आमजन को इसकी जानकारी दी जाएगी। ताकि और भी किसान इसे अपना सकें।