3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में 13 मार्च से चेक होंगी कॉपिया, 1 नंबर की भी गलती हुई तो लगेगा जुर्माना

Mp news: मूल्यांकनकर्ताओं को भी मूल्यांकन में विशेष ध्यान देना होगा। एक नंबर की गलती हुई तो 100 रुपए का जुर्माना लगेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नर्मदापुरम

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 10 Mar 2025, 2:32 PM IST

board exam

board exam

Mp news: माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन 13 मार्च से शुरू होना है। मूल्यांकनकर्ताओं को भी मूल्यांकन में विशेष ध्यान देना होगा। एक नंबर की गलती हुई तो 100 रुपए का जुर्माना लगेगा। मूल्यांकनकर्ता पूरी गंभीरता के साथ मूल्यांकन करें इसके लिए मंडल पहली बार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

प्रशिक्षण का पहला चरण सोमवार को दो सत्रों में किया जाएगा। पहले सत्र में सुबह 9.30 बजे से 1 बजे तक 10वीं के हिंदी व व्यवसायिक पाठ्यक्रम के मूल्यांकनकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरे सत्र 12वीं के हिंदी व अंग्रेजी विषय के मूल्यांकनकर्ताओं को दोपहर 1.30 बजे से शाम 5 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरा चरण 16 मार्च और तीसरा चरण 25 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण के बिना नहीं कर पाएंगे मूल्यांकन

सभी मूल्यांकनकर्ताओं को यह प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। प्रशिक्षण के दौरान मूल्यांकनकर्ताओं की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज होगी जिसकी मॉनिटरिंग मंडल से होगी। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले मूल्यांकनकर्ता मूल्यांकन में शामिल नहीं हो पाएंगे। यदि कोई मूल्यांकन कर्ता पहले चरण के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहता है तो वह दूसरे चरण में प्रशिक्षण लेकर मूल्यांकन में शामिल हो सकता है।

ये भी पढ़ें: एमपी में बनेगा 1200 किमी का नर्मदा एक्सप्रेस-वे, इन 11 जिलों से गुजरेगी सड़क

भत्ते के लिए 30 कॉपियों का मूल्यांकन जरूरी

बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन करने वाले स्थानीय मूल्यांकन कर्ताओं को 150 रुपए और 30 किमी दूर से आने वाले को 180 रुपए प्रतिदिन अतिरिक्त भत्ता दिया जाता है। मूल्यांकन कर्ताओं को ये भत्ता लेने के लिए न्यूनतम 30 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करना जरूरी है। हाईस्कूल में एक कॉपी पर 15 व हायर सेकंडरी में एक कॉपी पर 16 रुपए मिलते हैं।

बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन में शामिल होने वाले मूल्यांकन कर्ताओं के लिए पहली बार प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। तीन चरणों में प्रशिक्षण होगा। बिना प्रशिक्षण के कोई भी मूल्यांकन कर्ता मूल्यांकन में शामिल नहीं हो सकता।- साधना बिलथरिया, प्राचार्य, समन्वयक संस्था एमपी बोर्ड