26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पचमढ़ी की वादियों में 15 साल से भगवा लहर, क्या इस बार फिर खिल पाएगा कमल?

MP Election 2023: पिपरिया विधानसभा सीट पर अब तक हुए 15 चुनाव में आठ बार कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, लेकिन पिछले पंद्रह साल से यहां भाजपा का कब्जा है...

2 min read
Google source verification
mp_assembly_election_news_in_hindi.jpg

MP Election 2023: पिपरिया विधानसभा सीट पर अब तक हुए 15 चुनाव में आठ बार कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, लेकिन पिछले पंद्रह साल से यहां भाजपा का कब्जा है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी इसी विधानसभा सीट का हिस्सा है। पिपरिया की तुअर दाल भी देश में मशहूर है। भाजपा की नाबाद जीत का सिलसिला वर्ष 2008 के चुनाव से शुरू हुआ। यहां से ठाकुरदास नागवंशी जीत की तिकड़ी बना चुके हैं। हालांकि पार्टी को मिलने वाले वोट का प्रतिशत लगातार कम होता जा रहा है।

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित पिपरिया विधानसभा में अब तक 15 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। शुरुआती दौर की बात करें तो लगातार पांच बार यह सीट कांग्रेस के कब्जे में रही है। कुल 8 बार पिपरिया की जनता ने कांग्रेस का विधायक चुना। हालांकि 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले वोट का प्रतिशत 2008 और 2013 के चुनाव से कम रहा। 2008 में भाजपा का वोट प्रतिशत 51.34 था। 2013 में भाजपा ने 61.21 प्रतिशत वोट अर्जित किए। 2018 के चुनाव में भाजपा को 49.97 प्रतिशत ही वोट मिले। पांच साल में 14669 मतदाता बढ़े पिपरिया विधानसभा में 2018 के चुनाव में 206653 मतदाता थे। 2023 में यह संख्या बढकऱ 221322 हो गई। इस तरह पांच सालों में पिपरिया विधानसभा में 14669 मतदाता बढ़ गए हैं। इसमें पहली बार मतदान करने वालों की संख्या 6397 है।

पिपरिया विधानसभा में रहे विधायक
- 1951- नारायण सिंह, कांग्रेस
- 1957- रतन कुमारी, कांग्रेस
- 1962- रतन कुमारी, कांग्रेस
- 1967- रतन कुमारी, कांग्रेस
- 1972- रतन कुमारी, कांग्रेस
- 1977- राम चंद्र माहेश्वरी, जनता पार्टी
- 1980- सविता बनर्जी, कांग्रेस (आई)
- 1985- त्रिभुवन यादव, कांग्रेस
- 1990- मुरली धर माहेश्वरी, भाजपा
- 1993- सुरेश राय, कांग्रेस
- 1998- हरिशंकर जायसवाल, भाजपा
-2003- अर्जुन पलिया, समाजवादी पार्टी
- 2008- ठाकुर दास, भाजपा
- 2013- ठाकुरदास नागवंशी, भाजपा
- 2018- ठाकुरदास नागवंशी, भाजपा

ये भी पढ़ें : ऑनलाइन जुड़े रहेंगे मतदान केंद्र भोपाल और दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग
ये भी पढ़ें : 98 फीसदी कर्मचारियों के नहीं चले बहाने, इन्हें करनी पड़ेगी चुनाव ड्यूटी