
128 छोटे चार पहिया वाहन मतदान कार्य में लगाए जाएंगे
नर्मदापुरम जिले की चारों विधानसभाओं में मतदान कराने 318 बसें और 128 छोटे चार पहिया वाहन मतदान कार्य में लगाए जाएंगे। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए 70 बसें पुलिस को दी जाएंगी। वाहनों के अधिग्रहण करने की तैयारी शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक चारों विधानसभा में निर्वाचन कराने परिवहन विभाग से 32.42.52 सीटर 318 बसें मांगी हैं। इसके अलावा निर्वाचन प्रकिया के लिए प्रत्येक विधानसभा को 32 छोटे चार पहिया वाहन भी मांगे गए हैे।
आयोग की डिमांड के अनुरूप आरटीओ ने बसों को अधिग्रहण करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवहन विभाग ने बसों का अधिग्रहण करने से पहले जिलेभर से किस मार्ग पर कितनी बसें संचालित की जा रही हैे। इसका आंकलन किया है। इसके बाद बसों के अधिग्रहण के लिए सूची की गई है। इसके अलावा आरटीओ ने 100 बसें भोपाल आरटीओ से भी मांगी हे। इसलिए विभाग ने पत्र भेजा है। बताया जाता है कि अधिग्रहण के बाद जिले में 28 सीटर तक की बसें संचालित होती रहेंगी। इससे यात्री आवागमन कर सकेंगे।
भ्रमण के लिए छोटे वाहनों की जरूरत
विधानसभा चुनाव के लिए जिलेभर में प्रशासनिक टीमें भ्रमण कर रही हैे। जांच दलों और उडऩ दस्तों को भी वाहनों की जरूरत पड़ती हैे। इसलिए 128 छोटे चार पहिया वाहनों को अधिग्रहित किया जा रहा है।
पुलिस ने भी मांगी 70 बसें
पुलिस ने भी निर्वाचन प्रक्रिया के लिए परिवहन विभाग से 42 और 52 सीटर की 70 बसें मांगी हैं। आरटीओ ने पुलिस को बसों के नंबर और मालिकों के नाम पते की सूची दी है। पुलिस इनको अधिग्रहित कर उनका भुगतान करेगी।
Published on:
29 Oct 2023 02:49 pm
बड़ी खबरें
View Allनर्मदापुरम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
