7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: नर्मदापुरम जिले के कर्मचारी दूसरे जिलों में पदस्थ, भेजे जा रहे डाक मतपत्र

550 कर्मचारियों ने अपने जिले की मतदाता सूची में नहीं जुड़वाया नाम...

less than 1 minute read
Google source verification
postal_ballots_for_cast_voting.jpg

प्रदेश के अन्य जिलों में पदस्थ जिले की चारों विधानसभाओं में रहने वाले 550 सरकारी कर्मचारियों ने अपना नाम संबंधित जिले की मतदाता सूची में स्थानांरतरित नहीं कराया है। इसलिए इन कर्मचारियों को मतदान कराने के लिए पोस्टल बैलेट भेजने सरकारी वाहन और कर्मचारियों को दौड़ लगाना पड़़ रही है। कुछ जगह सरकारी वाहन से डाक मतपत्र भेजे जा रहे हैं। कहीं सरकारी कर्मचारी बस ट्रेन से पोस्टल बैलेट लेकर जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक अपनी विधानसभा से दूर दूसरे जिलों में पदस्थ सरकारी कर्मचारियों को मतदान करने पदस्थी वाली जगह पर ही मतदान करने के लिए आयोग को निर्धारित फॉर्म-12 भरकर भेजना पड़ता है। जिले के होशंगाबाद-इटारसी, पिपरिया, सिवनी मालवा और सोहागपुर विधानसभा में रहने वाले कर्मचारी प्रदेश के 44 जिलों में पदस्थ हैं। विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए इन कर्मचारियों ने फॉर्म 12 भरकर जिला निर्वाचन कार्यालय को दिया है। मतदान जिला निर्वाचन कार्यालय से पोस्टल बैलेट भेजे जा रहे हैं।

नाम स्थानांतरित भी करा सकते हैं
जानकारी के मुताबिक सरकारी कर्मचारी अपने तैनाती जिले में मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकता है। इसके लिए आयोग की तरफ से निर्धारित प्रक्रिया प्रस्तावित की जाती है, लेकिन अधिकांश कर्मचारी नाम स्थानांतरित कराने में देरी करते हैंं। इसलिए उन्हें डाक मतपत्र से मतदान करना पड़ता है।

मतदान करने के लिए डाक मतपत्र भेजे

जिले की चारों विधानसभाओं के 550 सरकारी कर्मचारी प्रदेश के 44 अन्य जिलों पदस्थ हैं। उन्हें मतदान करने के लिए डाक मतपत्र भेजे हैं। आसपास के जिलों में सरकारी वाहन से पोस्टल बैलेट भेजे गए हैं। बाकी ट्रेन बसों के जरिए भी कर्मचारी पेपर लेकर गए हैं।

- देवेन्द्र कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नर्मदापुरम

ये भी पढ़ें :MP Election 2023: शाम छह बजे के बाद प्रत्याशी तीन गाड़ियां चला सकेंगे, बाहरी लोगों को छोडऩी होगी विधानसभा