20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार के भाजपा विधायकों ने शुरू किया काम…। चारों विधानसभा सीटों की टटोल रहे हैं नब्ज

चुनाव की तैयारी : विधानसभाओं में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से करेंगे चर्चा

2 min read
Google source verification
narmadapuram1.png

,,

विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा की जमीनी पकड़ कितनी मजबूत है। इसकी जांच करने बिहार के चार विधायक जिले में आए हैं। यह विधायक अलग-अलग विधानसभा में जाकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बताएंगे कि चुनाव में किस तरह काम करना है।

जानकारी के मुताबिक बिहार के विधायक नवल किशोर यादव, जिदेव कुमार, निवेदिता सिंह, विनोद कुमार झा ने संगठनात्मक प्रवास शुरू किया है। जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल द्वारा की गई प्रवास की रचना के हिसाब से बिहारी विधायकों को चारों विधानसभाओं में भेजा है।

जानें कौन विधायक किस विधानसभा में जाएंगे

सिवनी मालवा विधानसभा में विधायक नवल किशोर यादव, सोहागपुर में जिदेव कुमार, पिपरिया में विधायक निवेदिता सिंह और होशंगाबाद विधानसभा में विनोद कुमार झा सात दिन का प्रवास करेंगे। पहले दिन भाजपा जिला कार्यालय में बिहारी विधायक विनोद कुमार झा ने कोर कमेटी के सदस्यों से परिचय लिया। इसके बाद बैठक की। इस दौरान कोर कमेटी के सदस्यों से संगठन की मजबूती की जानकारी ली गई। इसके अलावा पार्टी और जनता के बीच कैसे संबंध हैं। इसपर चर्चा की गई। बिहारी विधायकों ने संगठन के अंदर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विधायकों के बीच किस तरह का समांजस है। इसके बारे पूछताछ की है। होशंगाबाद विधानसभा के कोर कमेटी की बैठक के साथ बिहारी विधायकों ने विधानसभा के सोशल मीडिया टीम से मुलाकात की।

सात दिन अलग-अलग विषयों पर चर्चा

चारों बिहार से आए विधायक नर्मदापुरम जिले की चारों विधानसभा में सात दिन अलग-अलग विषयों पर कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। इसमें कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा कि कार्यकर्ता की मतदाता के घर तक कैसे पहुंच बनती है। बिहारी विधायक मतदाताओं के बीच जाने के अपने अनुभव कार्यकर्ताओं से शेयर करेंगे।

2013 में हुई जीत का अंतर 2018 में कम क्यों हुआ

2013 के विधानसभा चुनाव में हुई जीत का अंतर 2018 में कम क्यों हुआ। बिहार के विधायक झा ने होशंगाबाद विधानसभा की कोर कमेटी के सदस्यों से कई महत्वपूर्ण सवाल किए। इसमें पूछा गया कि 2013 में भाजपा ने होशंगाबाद विधानसभा चुनाव में लगभग 50 हजार मतो से जीता था। इसके बाद 2018 के चुनाव में जीत का अंतर बहुत कम था। ऐसा क्या हो गया कि हमारे हजारों वोट दूसरी पार्टी के पास पहुंच गए। इस पर विधायक को बताया गया कि पहले भाजपा अजेय योद्धा कहलाने वाले सरताज सिंह अचानक कांग्रेस में चले गए। इससे जीत का अंतर कम हुआ।

तैयारी का डाटा भी दिया

बताया जाता है बिहार के विधायकों को कोर कमेटी के सदस्यों ने आगामी चुनाव को लेकर प्रत्येक विधानसभा में की जा रही तैयारी का डाटा दिया है। इसके अलावा पार्टी को चुनाव के दौरान किस तरह की परेशानी आ सकती है। इनका निराकरण कैसे हो सकता है। इसके बारे में बताया है। बैठक में राजेश तिवारी, कल्पेश अग्रवाल, नीतू यादव, हंस राय, मनोहर बडानी, पीयूष शर्मा, कुशल पटेल, विवेक गौर, दिनेश तिवारी, अजय श्रीवास्तव, लोकेश तिवारी, उमेश पटेल, ज्योति चौरे आदि ने संगठन की गतिविधियों के बारे में बताया।

यह पार्टी की योजना है

बिहार के चारों विधायक जिले की चारों विधानसभा में सात दिन संगठनात्मक प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे संगठन को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। यह पार्टी की योजना है।

माधवदास अग्रवाल, जिला अध्यक्ष भाजपा नर्मदापुरम