
MPT Amaltas Hotel :मध्य प्रदेश को एक अनोखे होटल की सौगात मिली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने 'सतपुड़ा की रानी' पचमढ़ी में एक ऐसे होटल का शुभारंभ किया है जिसका संचालन सिर्फ महिलाएं करेंगी। इस होटल में शेफ से लेकर सुरक्षा गार्ड केवल महिलाएं होंगी ।
इस होटल में 23 महिलाएं काम करेंगी जो पचमढ़ी की स्थानीय है। इन महिलाओं को सरकार द्वारा ट्रेनिंग दी गई है। होटल का शुभारंभ करने के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा कि 'भारत दुनिया का एकलौता देश है जहां मां को भगवान कर दर्जा दिया गया है।' उन्होंने महिला कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें उपहार भेंट किए। इस मौके पर सीएम के साथ पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और अन्य स्थानीय नेता मौजूद थे।
सीएम ने इस ऐतिहासिक पहल को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'पचमढ़ी की पहाड़ियों में आकर हिमालय का अनुभव होता है।' उन्होंने प्रदेश में रिकॉर्ड 11 करोड़ पर्यटकों के आगमन को राज्य के पर्यटन विकास की बड़ी उपलब्धि बताया। सीएम ने कहा कि 'भारत दुनिया का एकलौता देश है जहां मां को भगवान माना जाता है। यहां तक कि भगवान स्वयं माता के बिना अधूरे है। राधा-श्याम, सीता-राम, माता का नाम हमेशा देवता से पहले आता है।'
वहीँ, पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताया कि इस होटल में संचालन से लेकर प्रबंधन तक की सभी जिम्मेदारियां महिलाओं को सौंपी गई हैं। 23 स्थानीय महिलाओं को प्रबंधक, शेफ, हाउसकीपर, स्वागतकर्ता, सुरक्षा गार्ड जैसी भूमिकाओं के लिए प्रशिक्षित कर नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के तहत 50 चयनित स्थलों पर 40 हजार महिलाओं को आत्मरक्षा और 10 हजार को पर्यटन व हॉस्पिटैलिटी की ट्रेनिंग दी जा रही है। निकट भविष्य में दिव्यांग जनों द्वारा संचालित होटल की पहल भी की जाएगी।
पूरे तरीके से महिलाओं द्वारा संचालित होटल पहली बार तेलंगाना के हैदरबाद टेक हब में साल 2021 में खोला गया था। इसका नाम वेस्टिन हैदरबाद हाईटेक सिटी है जिसे चैलेट होटल्स लिमिटेड और मैरियट इंटरनेशनल ने शुरू किया था।
Updated on:
07 Dec 2024 04:48 pm
Published on:
07 Dec 2024 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allनर्मदापुरम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
