22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नर्मदा घाटों पर उमड़े लाखों लोग, 150 बैरिकैड्स लगाकर रोक रहे ट्रैफिक

नर्मदा जयंती पर आज एमपी में सभी नर्मदा घाटों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा है। सबसे ज्यादा भीड़ नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर है। यहां नर्मदा महोत्सव में बच्चों ने रंगोली सजाई, मेहंदी रची और कई लुभावने चित्र बनाए। आज यहां महाआरती होगी जिसमें सीएम मोहन यादव भी शामिल होंगे।

2 min read
Google source verification
narmada3.png

सबसे ज्यादा भीड़ नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर

नर्मदा जयंती पर आज एमपी में सभी नर्मदा घाटों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा है। सबसे ज्यादा भीड़ नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर है। यहां नर्मदा महोत्सव में बच्चों ने रंगोली सजाई, मेहंदी रची और कई लुभावने चित्र बनाए। आज यहां महाआरती होगी जिसमें सीएम मोहन यादव भी शामिल होंगे।

आज के कार्यक्रम
मां नर्मदा जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन 16 फरवरी को शाम को होगा। सुबह 9.30 बजे मां नर्मदा जन्मोत्सव मनाया गया, दोपहर 3 बजे से मोरछली चौक से कलश यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 5 बजे से रात 8.30 बजे तक जलमंच से मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा।

यह भी पढ़ें— हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर 45 लाख वाहन मालिकों के लिए बड़ी खबर

नर्मदापुरम में दो दिनी नर्मदा जयंती महोत्सव की शुरुआत गुरुवार को सेठानीघाट पर मंगलाचरण से हुई। भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ मां नर्मदा के भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री आज आएंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 फरवरी को शाम 4.15 से 5 बजे तक नर्मदापुरम के कलेक्ट्रेट में कानून एवं व्यवस्था के संबंध में तथा शाम 5 बजे से 6 बजे तक विकास कार्यों के संबंध में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संभागीय समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री शाम 6.15 बजे मां नर्मदा जयंती महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विवेकानंद घाट पर होगा सहस्त्रधारा अभिषेक
नर्मदा जयंती पर शुक्रवार को विवेकानंद घाट पर मां नर्मदा का सहस्त्रधारा अभिषेक किया जाएगा। जनभागीदारी समिति के मीडिया प्रभारी अजय मालवीया ने बताया कि शाम 4 बजे घाट पर मातृशक्ति द्वारा भजन पूजन किया जाएगा। शाम 7 बजे महाआरती और रात 8 बजे सम्मान समारोह आयोजित होगा।

नर्मदा जयंती पर शहर की यातायात व्यवस्था बदली गई है। यातायात पुलिस ने इसके लिए प्लान बनाया है। इसके तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों से सेठानी की तरफ जाने वाले रास्तों पर 550 जवान और 150 बैरिकैड लगाए गए हैं।

यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि एकता चौक, इंद्रा चौक, हलवाई चौक, सेंट्रल बैंक तिराहा, नर्मदा घाट की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। सेठानी घाट की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के दो पहिया वाहनों की पार्किंग सेठ गुरु प्रसाद स्कूल मैदान में निर्धारित की गई है।

जिला अस्पताल तिराहा से केवल दो पहिया वाहन, विशिष्ट व्यक्तियों के वाहन एवं शासकीय कार्य में लगे अधिकारियों के वाहन सेठानी घाट की तरफ जा पाएंगे। शहर के अंदरूनी मार्गों पर श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग पर सड़क किनारे किसी भी प्रकार के वाहन का खड़ा करना प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह एकता चौक से पर्यटन घाट होकर झंडा चौक तक जाने वाले मार्ग में विशिष्ट अतिथि के वाहनों हेतु पिक एंड ड्रॉप की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अतिथियों को ड्रॉप करने के बाद वाहन सेठ गुरु प्रसाद स्कूल मैदान पर पार्क होंगे।

शाम को मुख्य कार्यक्रम में जलमंच से मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मोहन यादव नर्मदा का पूजन अभिषेक करेंगे। नर्मदापुरम शहर का गौरव दिवस भी मनाया जा रहा है। इस मौके पर पूरे शहर को सजाया गया है। प्रवेश मार्ग पर स्वागत द्वार लगाए गए हैं। रात में मां नर्मदा के सभी घाट रोशनी से जगमग हुए। सेठानी घाट पर बेरिकेडिंग के बाद सिर्फ पैदल लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें—7.50 लाख कर्मचारियों के डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोत्तरी, पेंशनर्स के लिए भी किया बड़ा प्रावधान