
,,
नामांकन वापसी के बाद गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए जिले की चारों विधानसभाओं के उम्मीदवार तय हो गए। जिले की चारों विधानसभाओं में अब 40 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। 2018 के विधानसभा चुनाव में 51 उम्मीदवार चुनाव में उतरे थे।
गुरुवार को होशंगाबाद-इटारसी विधानसभा से 2 और सोहागपुर से 5 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया है। पिपरिया और सिवनी मालवा से किसी भी प्रत्याशी ने मैदान नहीं छोड़ा है। जानकारी के मुताबिक होशंगाबाद से निर्दलीय प्रत्याशी राजेश शर्मा और धनीराम गौर ने नाम वापस लिया है।
सोहागपुर से बुधवार को निर्दलीय प्रत्याशी ने हबीब खां ने नामांकन वापस लिया था। गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी के हेमराज सिंह परिहार, निर्दलीय अभ्यार्थी ब्रिजेश यादव, शेख सिकंदर, गणेश अहिरवार ने अपनी उम्मीदवारी से नाम वापस लिया है। बचे उम्मीदवारों को इन्हे चुनाव चिह् भी बांटे गए हैं।
यहां त्रिकोणीय होगा मुकाबला: होशंगाबाद-इटारसी: 11 प्रत्याशी बचे, पिछले साल 15 थे
यहां 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां भाजपा के बागी होने के बाद निर्दलीय के लडऩे से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। डॉ. सीतासरन शर्मा भाजपा, गिरिजा शंकर शर्मा कांग्रेस, प्रदीप मांझी बसपा, गुलाबदास बडोदिया राष्ट्रीय नवजागरण, सुरेन्द्र कुमार लुटारे नेशनल वल्र्ड लीडर, सत्येन्द्र कुमार अखंड भारत सम्राज, अभिेष चौधरी राइट टू रिकॉल, निर्दलीय भगवती चौरे, अजय कुमार शुक्ला हरिओम कीर शामिल हैं।
इसलिए रोचक: टिकट नहीं मिलने से नाराज चौरे निर्दलीय लड़ रहे हैं।
सिवनी मालवा : 15 प्रत्याशी, पिछले साल 14 थे
यहां 15 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। अंतिम दिन तक किसी ने नाम वापस नहीं लिया है। अजय पटेल कांग्रेस, प्रेम शंकर वर्मा भाजपा, सुनील गौर आप, निर्दलीय उम्मेद सिंह जाट, देवराज करोज, फागराम, धीरज चौहान, नरेंद्र रघुवंशी, मांगीलाल मानिक, राम मोहन गौर, सुरेश उईके, अजय लौवशी, ओमप्रकाश रघुवंशी, कैलाश सिह, योगेश साहू शामिल हैं।
इसलिए रोचक: कांग्रेस से टिकट नहीं लडऩे के बाद ओमप्रकाश रघुवंशी निर्दलीय लड़ रहे हैं। रघुवंशी पूर्व विधायक हैं। उनके पिता भी पांच बार विधायक रहे हैं। इसलिए रघुवंशी समाज पर अच्छी पकड़ है।
यहां आमने-सामने का मुकाबला
पिपरिया : 8 प्रत्याशी, पिछले साल 9 थे
यहां 8 प्रत्याशी मैदान में हैं। अंतिम दिन तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं है। ठाकुरदास नागवंशी भाजपा, वीरेंद्र बेलवंशी कांग्रेस, प्रतिभा अहिरवार बसपा, करोड़ी लाल गोलिया आरपीआई, गोलू मेहर गढ़ सुरक्षा पार्टी, सुनील पवार राइट टू रिकॉल पार्टी, निर्दलीय नरेंद्र पठारिया, युगल किशोर शामिल हैं। यहां भाजपा से जुड़े युवा नरेंद्र पठारिया के फॉर्म वापस लेने की अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन उन्होंने नामांकन वापस नहीं लिया।
सोहागपुर : 6 प्रत्याशी, पिछले साल 13 थे
सोहागपुर विधानसभा से 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। यहां मंगलवार को हबीब खान ने नाम निर्देशन पत्र वापस लिया था। इसके बाद 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें पुष्पराज सिंह कांग्रेस , विजयपाल सिंहभाजपा , हरिसिंह कलमे महाकौशल राष्ट्रीय पार्टी, निर्दलीय उमेश कुमार मित्तल, रामेश्वर अहिरवार, लक्ष्मण सिंह गौर शामिल हैं।
तीन विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी
| विधानसभा चुनाव | 2008 | 2013 | 2018 |
| होशंगाबाद-इटारसी | 8 | 5 | 15 |
| सोहागपुर | 14 | 11 | 13 |
| सिवनी मालवा | 13 | 9 | 14 |
| पिपरिया | 8 | 9 | 9 |
Updated on:
03 Nov 2023 08:24 am
Published on:
03 Nov 2023 08:22 am
बड़ी खबरें
View Allनर्मदापुरम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
