
Satpura Tiger Reserve also known as Satpura National Park is located in the Narmadapuram District of Madhya Pradesh in India. Its name is derived from the Satpura range. It covers an area of 524 km².
सोहागपुर. सतपुड़ा टाइगर रिजर्व बाघों के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन यहां देशी-विदेशी पक्षियों का संसार भी बसता है। एसटीआर में 300 से अधिक देशी-विदेशी प्रजातियों के पक्षी पाए जाते हैं। एसटीआर प्रबंधन और पक्षी विशेषज्ञों के अनुसार यहां की भौगोलिक परिस्थितियां पक्षी संसार की वृद्धि, संरक्षण व संवद्र्धन के लिए अनुकूल हैं। जिसके चलते यहां देशी एवं विदेशी प्रजातियों के पक्षी वर्ष भर रहते हैं। पक्षियों के विभिन्न सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर यह जानकारी सामने आई है।
फरवरी 2023 में हुआ अंतिम सर्वे
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में अंतिम बर्ड सर्वे फरवरी 2023 में किया था। यह सर्वे ठंड के मौसम के दौरान या इसके बाद ही होता है। जिसके आधार पर पक्षियों की मौजूदगी, प्रजातियों की बढ़ती संख्या अथवा नई प्रजातियां की आमद का डेटा तैयार होता है। 10 से 12 फरवरी 2023 तक हुए छठवें बर्ड सर्वे में एसटीआर में पक्षियों की 256 प्रजातियां पाई थी। ओवरऑल रिकॉर्ड अनुसार यह प्रजातियां 340 पाई गई हैं। फरवरी 2023 के सर्वे में तीन नई स्पीशीज अर्थात् प्रजातियां भी यहां पाई गई थी।
इन पक्षियों की ज्यादा उपस्थिति
छह सर्वे में बर्ड वॉचर के रूप में शामिल रहे बर्ड लवर सतीश चौरसिया ने बताया कि पिछले सर्वे में 13 राज्यों से 80 बर्ड वाचर आए थे। उस दौरान उल्लूओं की पांच प्रजातियां इंडियन स्कोप आऊल, हांटेड वुड आऊल, ग्रे हैंडेड फिश आऊल, जंगल आऊलेट तथा स्पॉटेड आऊलेट दिखे थे। इसके अलावा स्टार्क पक्षी की चार प्रजातियां एशियन ओपन बिल स्टार्क, गली नेक स्टार्क, पेंटेड स्टार्क तथा ब्लैक बेली टन स्टार्क भी दिखी थी। ग्रे लेग गीज, इंडियन स्किमर, रेडेशियल डक, रेड क्रेस्टेड पोचार्ड व अन्य विदेशी प्रजातियों के पक्षी भी प्रतिवर्ष आते हैं। विदेशी पक्षियों में यहां सर्वाधिक आमद बार हेडेड गीज़ की होती है।
पक्षी प्रेमियों की पसंदीदा जगह
वाइल्ड वॉरियर संस्था इंदौर के सदस्य अंशुमन शर्मा ने पत्रिका से चर्चा में बताया कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में अच्छी संख्या में पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। इसके चलते बर्ड लवर और स्पेशलिस्ट भी यहां आने लगे हैं। बर्ड स्पेशलिस्ट यहां समय-समय पर पहुंचकर सर्वे भी करते हैं।
Updated on:
05 Jan 2024 11:30 am
Published on:
05 Jan 2024 11:27 am
बड़ी खबरें
View Allनर्मदापुरम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
