19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिल स्टेशन पचमढ़ी में नववर्ष उत्सव, पर्यटकों को मिलेगा देसी व्यंजनों का स्वाद

खेल, मनोरंजन के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे मंत्रमुग्ध, आर्मी बैंड की आकर्षक प्रस्तुति के साथ शुभारंभ, 75 घंटे नवरंग से सराबोर होंगे सैलानी

2 min read
Google source verification
pachmarhi.png

नर्मदापुरम। हिल स्टेशन पचमढ़ी में चार दिन तक सैलानियों को सेहत, स्वाद और मनोरंजन का अनूठा समागम देखने को मिल रहा है। जिला प्रशासन के चार दिवसीय नवरंग उत्सव की शुरुआत हो गई। इसमें प्रसिद्ध आर्मी बैंड की धुन टूरिस्टों को आकर्षित कर रही है। वहीं पचमढ़ी को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

नवरंग उत्सव की शुरुआत गुरुवार शाम चार बजे हाट बाजार से हो गई। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पर्यटकों के लिए विशेष कार्यक्रम किए जा रहे हैं। गुरुवार से 1 जनवरी तक 75 घंटे नॉनस्टॉप इवेंट्स होते रहेंगे। हाट बाजार में सैलानियों को फूड फेस्टिवल में जैविक उत्पादों से बने व्यंजनों के जायके का आनंद मिल रहा है। खासबात यह है कि यह व्यंजन प्लेट में नहीं बल्कि देसी अंदाज में पत्ते में परोसे जा रहे हैं।

सुबह योगासन रात में स्टार गैजिंग

पचमढ़ी स्थित प्रदेश की सबसे ऊची चोटी धूपगढ़ पॉइंट पर तीनों दिन आयुष विभाग के योगाचार्य सुबह 6.30 बजे से योगाभ्यास का भी आयोजन है। धूपगढ़ पर मिलेट्स कैफे का भी संचालन किया जा रहा है, जिसमें सर्द हवाओं के बीच पर्यटक गरमा-गरम कोदो की खीर, ज्वार का हलवा आदि का लुफ्त उठाएंगे। रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक स्टार गेजिंग का इवेंट नालंदा टोला, पचमढ़ी में होगा। नोडल स्टार गेजिंग इवेंट के लिए आर्यभट्ट फाउंडेशन भोपाल द्वारा स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है।

बर्ड वॉचिंग और उद्यानिकी ट्रेल

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व द्वारा रोजाना पोलो गार्डन पचमढ़ी में बर्ड वॉचिंग और उद्यानिकी ट्रेल की एक्टिविटी भी होगी। प्रतिदिन वृंदावन, जटाशंकर के पास नेचर वॉक की गतिविधि होंगी। इसी तरह पचमढ़ी रन के तहत सुबह 6 बजे से 9 बजे तक आयोजन होगा।

धार्मिक स्थलों पर भ्रमण भी कराएंगे

पचमढ़ी में प्रसिद्ध मंदिरों, गुफाओं, देवालयों, ऐतिहासिक इमारतों का भ्रमण भी सैलानियों को कराया जाएगा। इसमें अंबा माई, बड़ा महादेव, गुप्त महादेव, जटाशंकर आदि स्थानों के दर्शन कराए जायेंगे। इसी प्रकार हेरिटेज वॉक में प्रोटेस्टेंट चर्च, राज भवन, बायसन लॉज आदि ऐतिहासिक इमारतों का भ्रमण भी हो सकेगा।

पर्यटन संबंधी अन्य गतिविधियां

- 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक पचमढ़ी गोल्फ टूर्नामेंट
- 30 दिसंबर को शाम 7 बजे से 10 बजे तक कराओके नाइट इवेंट
- 31 दिसंबर को शाम 6 से रात्रि 12 बजे तक न्यू ईयर सेलिब्रेशन