
Pachmarhi Hill Station
Pachmarhi Hill Station: मध्यप्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पर्यटन विकास निगम महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक नया प्रयोग करने जा रहा है। पचमढ़ी के अमलतास होटल के संचालन की कमान महिलाओं को सौंपी जा रही है। यह पहला होटल होगा जिसके संचालन की जिम्मेदारी महिलाओं के पास होगी।
होटल में कार्यरत पुरुष कर्मचारियों को दूसरे स्थान पर भेजा जाएगा। महिलाओं को रोजगार देने और सुरक्षित पर्यटन के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की विमेन संस्था के साथ मिलकर पर्यटन निगम यह प्रयोग कर रहा है। इसके लिए महिलाओं को होटल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दिया चुका है। निगम सफल प्रयोग के बाद अन्य होटल में भी महिलाओं को अवसर देगा।
पर्यटन से रोजगार की तरफ कई पहल की जा रही हैं। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई में युवतियां गाइड और सफारी वाहन चलाने का काम कर रही हैं। इसके जरिए महिलाओं की मजबूती का संदेश पर्यटकों के माध्यम से पूरे देश में जा रहा है।
पर्यटन के क्षेत्र में लगातार विभाग की ओर से नवाचार किया जा रहा है। इसके माध्यम से महिलाओं को समान अवसर देते हुए मजबूत किया जाएगा। साथ ही यहां जो भी महिलाएं कार्यरत होंगी पहले उनका प्रशिक्षक करवाकर उन्हें दक्ष बनाया जाएगा। - इलैयाराजा टी, एमडी पर्यटन निगम
Published on:
18 Aug 2024 09:26 am
बड़ी खबरें
View Allनर्मदापुरम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
