5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘भारत- ऑस्ट्रेलिया’ मैच में सट्टा लगा रहा था सुनील, मोबाइल ने खोल दी पूरी पोल-पट्टी

Mp news: युवक को सट्टा लगाते हुए पुलिस रंगे हाथें पकड़ा है। युवक सोशल मीडिया पर बने एक ग्रुप में सट्टा लगा रहा था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नर्मदापुरम

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 6 Mar 2025, 2:11 PM IST

India-Australia match

India-Australia match

Mp news: एमपी के नर्मदापुरम में आईसीसी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत- ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मैच पर सोहागपुर में युवक को सट्टा लगाते हुए पुलिस रंगे हाथें पकड़ा है। युवक सोशल मीडिया पर बने एक ग्रुप में सट्टा लगा रहा था। युवक के मोबाइल में सट्टा से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात को मैच किक्रेट सट्टा की जानकारी मिली थी। टीम ने पुराने थाने के पीछे काली मंदिर के पास से नवलगांव निवासी सुनील रघुवंशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चैंपियनशिप ट्रॉफी में चल रहे मैच पर सोशल मीडिया पर बने एक्सचेंज ग्रुप पर सट्टा लगा रहा था।

ये भी पढ़ें: 12th में अगर कम हैं नंबर तो नही मिलेगी बड़ी कंपनियों में नौकरी! देखें रिपोर्ट

1750 रुपए जब्त

इसके पास पुलिस ने एक मोबाइल और 1750 रुपए जब्त किए हैं। आरोपी के मोबाइल पर सट्टा लिखवाने वाले ग्रुप पर कई लोगों के नाम और उनके द्वारा लगाई गई राशि संबंधित जानकारी है। पुलिस नगर में क्रिकेट सट्टा किस तरह संचालित हो रहा है। इसकी जानकारी निकाल रही है। इसे ऑन लाइन कैसे चलाया जा रहा हे। इसे समझने के लिए मोबाइल की जांच कराई जा रही है।