13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावन के महीने में और खूबसूरत हुई ‘सतपुड़ा की रानी’ पचमढ़ी, देखें वीडियो

बादलों से टकराते पहाड़ और बीफॉल पर्यटकों को कर रहा आकर्षित..

2 min read
Google source verification
pachmari_1.jpg

नर्मदापुरम. नर्मदापुरम जिले का पचमढ़ी सावन के महीने में और भी ज्यादा खूबसूरत हो गया है। सावन का महीने में बारिश की बूंदें सतपुड़ा की वादियों में मानों मिश्री की तरह घुल चुकी हैं। चारों तरफ हरियाली, बादलों से टकराते पहाड़ पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। चारों तरफ खूबसूरत नजारा और पक्षियों का कलरव मन को आनंदित कर देने वाला है। देशभर से पर्यटक हर साल सतपुड़ा की वादियों का आनंद लेने आते हैं। सावन के महीने में तो यहां शिव भक्तों का तांता लगा रहता है। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं।

सावन में और खूबसूरत हुई 'सतपुड़ा की रानी'
सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी का सौंदर्य इन दिनों शबाब पर पहुंच गया है। बारिश से पहाड़ों पर झरने फूट पड़े हैं। चारों तरफ हरियाली और पक्षियों का कलरव आनंदित करने वाला है। पचमढ़ी के अलावा नर्मदापुरम शहर के बीच स्थित आदमगढ़ पहाड़िया, इटारसी से 18 किमी दूर स्थित तिलकसिंदूर, चौरागढ़ शिव मंदिर सहित कई अन्य पर्यटन स्थल अपने पूरे शबाब पर हैं। जहां पर्यटकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।

देखें वीडियो-

आदमगढ़ पहाड़ियां
मप्र के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में शामल मढ़ई, तवानगर, पचमढ़ी, चूरना में जलविहार के साथ वाइल्ड लाइफ का रोमांच भी है। हिल स्टेशन पचमढ़ी में हर साल करीब 3 लाख पर्यटक आते हैं। इसके अलावा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में भी करीब 2.50 लाख पर्यटक हर साल आते हैं। जिससे लगभग 3 करोड़ रुपए की आमदनी होती है। इसके अलावा पर्यटन क्षेत्र तवानगर स्थित तवा रिसोर्ट में भी साल भर पर्यटकों की आवाजाही होती है। यहां क्रूज बोट की सवारी और तवानगर से मढ़ई तक स्पीड बोट से पर्यटक सैर करते हैं। हर साल तवानगर और नर्मदापुरम के 20 हजार साल पुराने शैलचित्र देखने नर्मदापुरम के अलावा आसपास के जिलों और प्रदेश भर से करीब एक लाख पर्यटक पहुंचते हैं।

यह भी पढ़ें- Video : घर में निकली सांपों की फौज, एक-एक कर पकड़ाए 16 सांप

मन को मिलता है सुकून
मैं पहली बार पचमढ़ी घूमने आई। पहाड़ी पर चढ़ने के बाद ऐसा लग रहा था मानों आसमान से बातें हो रही है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य अलौकिक है। बीफॉल के झरने का ऊपर से गिरता पानी रौमांचित करने वाला है। यहां बार-बार आने का मन करता है। प्रतिभा मालवीय, भोपाल

मैं परिवार के साथ पचमढ़ी घूमने आई थी। यहां सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला में एक से बढ़कर एक स्पॉट हैं। पांड़व गुफा, बीफॉल, धूपगढ़ की चोटी के अलावा स्थानीय व्यंजन पर्यटकों को खूब लुभाते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच समय बिताना आनंद से भरपूर रहा। शिवानी पटेल, जबलपुर

देखें वीडियो-