7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘गोडसे ने सिद्ध किया राष्ट्र सर्वोपरि है’, लगे ‘वीर गोड़से जिंदाबाद’ के नारे, VIDEO

धर्म-मर्यादा रक्षा यात्रा के पहले अखिल भारतीय हिंदु महासभा का इटारसी में हुआ राष्ट्रीय सम्मेलन, कार्यक्रम में लगाए गए 'वीर गोडसे जिंदाबाद' के नारे।

2 min read
Google source verification
News

'गोडसे ने सिद्ध किया राष्ट्र सर्वोपरि है', लगे 'वीर गोड़से जिंदाबाद' के नारे, VIDEO

जल, ज्योति, चुनरी यात्रा मां वागेश्वरी मंदिर भोजशाला धार को मुक्त कराने धर्म मर्यादा रक्षा यात्रा जल्द निकाली जाएगी। इससे पहले अखिल भारत हिंदु महासभा के पदाधिकारियों ने मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के अंतर्गत आने वाले इटारसी में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन और स्वाभिमान सभा का आयोजन किया। सभा के दौरान अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र पांडेय ने कहा कि, नाथूराम गोडसे ने ये सिद्ध किया है कि, राष्ट्र सर्वोपरि है। यही नहीं, उन्होंने गोडसे को राष्ट्र के लिए आदर्श तक बता दिया। तो वहीं, कार्यक्रम के दौरान 'वीर गोड़से जिंदाबाद' के नारे भी लगाए गए।

इटारसी में मेहरागांव रोड पर स्थित एक गार्डन में रविवार को अखिल भारत हिंदु महासभा का सम्मेलन हुआ। आयोजन में महासभा के राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र पांडेय ने कहा कि, नाथूराम गोडसे के इतिहास को छुपाया गया है। मैं चैलेंज करता हूं, जो लोग गोडसे को हत्यारा मानते हैं। प्रमाणिकता के आधार पर मुझसे बात करें। उन्होंने कहा कि, गोडसे हिंदु महासभा के कर्मठ नेता थे, जिन्होंने गांधी को पिता तुल्य माना। उन्हें सिर्फ एक लाइन में हत्यारा कह देने से वो हत्यारा नहीं हो जाते। पूरे विश्व में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं हुआ, जिसे सजा सुनाने के बाद जज ने अंतिम फैसला करते हुए त्यागपत्र दे दिया हो और गोडसे के नाम पर उनकी जीवनी लिखी हो। निश्चित तौर पर गोड़से को इस राष्ट्र का आदर्श होना चाहिए। क्योंकि, उनका मानना था कि, राष्ट्र सर्वोपरि है। गोडसे ने इस बात को सिद्ध किया। इसलिए गोडसे का नारा पहले भी लगाते थे, अब भी लगाते हैं और आगे भी लगाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें- गांधी जी को पिता तुल्य मानते थे नाथूराम गोडसे,जानिए किसने किया ये दावा, VIDEO


संगठन के ये सदस्य रहे कार्यक्रम में मौजूद

सभा में हिंदू महासभा के राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी प्रमोद शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री दिनेश सुगंधी, राष्ट्रीय मंत्री पवन त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष मनीष सिंह चौहान, प्रदेश विधान सभा प्रभारी डॉक्टर भंवर लाल चौधरी, महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलू वर्मा, नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष सालक राम तिवारी, अखिलेश पटेल, अंकित मेहता, महेश मालवीय, अजय मालवीय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर मुस्लिम थाना प्रभारी ने गाया भजन, पेश की कौमी एकता की मिसाल, VIDEO

भोजशाला को मुक्त कराने के लिए निकलेगी यात्रा

महासभा के राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र पांडेय ने बताया कि, महासभा ने राम मंदिर की लड़ाई लड़ी। अब मध्य प्रदेश के धार जिले के अंदर भोजशाला जो सरस्वती देवी का प्राचीन मंदिर है। इसे मुक्त कराने का संकल्प लिया गया है। भोजशाला की मुक्ति के लिए पूरे मध्य प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। इसे पांच भागों में बांटा गया है। यात्रा आगरमालवा स्थित मां बंगलामुखी मंदिर, खंडवा के तुलजा भवानी मंदिर, सतना के मां शारदा देवी मैहर मंदिर, दतिया के मां पीताम्बरा देवी मंदिर और देवास के मां चामुंडा देवी मंदिर से प्रारंभ की जाएगी। ये सभी यात्राएं अलग - अलग जिलों से होते हुए धार भोजशाला पहुंचेगी।