8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तवा डेम के 9 गेट खोले, Video में देखें धुआंधार जैसा नजारा

नर्मदापुरम के तवानगर में तवा डैम में धुआंधार जैसा नजारा दिखाई दे रहा है। यहां बुधवार को खुले पांच गेट गुरुवार की सुबह 9 बजे बंद कर दिए गए लेकिन बाद में कुछ और गेट खोल दिए गए। तवा डैम के 5 गेट खोल दिए जाने के बाद जलस्तर आधा फीट उतर गया था। बाद में जलस्तर बढ़ा तो दोबारा गेट खोले गए। गेट खोले जाने के बाद तवा डैम का दृश्य देखने लोग दूर दूर से यहां आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification
tawad.png

नर्मदापुरम के तवानगर में तवा डैम में धुआंधार जैसा नजारा

नर्मदापुरम के तवानगर में तवा डैम में धुआंधार जैसा नजारा दिखाई दे रहा है। यहां बुधवार को खुले पांच गेट गुरुवार की सुबह 9 बजे बंद कर दिए गए लेकिन बाद में कुछ और गेट खोल दिए गए। तवा डैम के 5 गेट खोल दिए जाने के बाद जलस्तर आधा फीट उतर गया था। बाद में जलस्तर बढ़ा तो दोबारा गेट खोले गए। गेट खोले जाने के बाद तवा डैम का दृश्य देखने लोग दूर दूर से यहां आ रहे हैं।

तवा डैम के एसडीओ एनके सूर्यवंशी ने बताया कि डैम का जलस्तर 1166 से आधा फीट पानी कम जलस्तर 1165.50 होने पर सभी पांचों गेट बंद कर दिए। गुरुवार सुबह 9 बजे गेट बंद किए गए लेकिन शुक्रवार को फिर से गेट खोले गए।

जलस्तर ज्यादा हो जाने के कारण तवा डेम के खुले गेटों की संख्या को बढ़ाया गया है। डेम के 5 गेटों को बढ़ाकर 9 गेट किया गया। इन सभी 9 गेटों को खोलकर इनसे 79317 क्यूसेक पानी डेम से छोड़ा जा रहा है।

इससे पहले सूर्यवंशी ने बताया कि डैम के कैचमेंट क्षेत्र में 1.80 एमएम वर्षा दर्ज हई है। उन्होंने कह दिया था कि आगामी चौबीस घंटे में अगर भारी बारिश होती है, तो डैम का जलस्तर बढ़ेगा। ऐसे में हो सकता है कि तीसरी बार डैम के गेट खोलने पड़े। फिलहाल हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

मौसम विभाग ने नर्मदापुर संभाग में शुक्रवार को भी भारी बारिश का अलर्ट दिया है। इसलिए तवा डैम को पहले आधा फीट खाली किया गया और इसके बाद दोबारा गेट खोला गया है।

उधर तवा डैम से एचईजी पावर हाउस को बिजली के लिए पानी देना जारी है। तवा डैम से एचईजी पावर हाउस को बिजली बनाने के लिए 3600 क्यूसेक पानी की दरकार है। 15 सितंबर तक बांध में 1165 फीट तक पानी रखने का लक्ष्य रखा है।