7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक शहर की दो तस्वीर : पुराने वार्ड चकाचक, नए क्षेत्र विकास को तरसे

कई इलाकों में सडक़, नाली और स्ट्रीट लाइट तक का नहीं है इंतजाम

2 min read
Google source verification
आखिर अब सड़क बनाएगा कौन: एनएच जब बना रहा था तब डिवाइडर बनाने नपा ने रुकवाया काम, अब एनएच का कहना हम काम कर चुके सरेंडर

आखिर अब सड़क बनाएगा कौन: एनएच जब बना रहा था तब डिवाइडर बनाने नपा ने रुकवाया काम, अब एनएच का कहना हम काम कर चुके सरेंडर

नर्मदापुरम. नर्मदापुरम में एक ही शहर की दो तस्वीर हैं। कुछ वार्ड और क्षेत्र विकास की दौड़ में आगे निकल गए हैं। जबकि, कुछ क्षेत्रों में न तो पक्की सडक़ें हैं और न ही व्यवस्थित ड्रेनेज। हालात तो यह हैं कि स्ट्रीट लाइट नहीं होने से शाम ढ़लते ही सडक़ों पर अंधेरा छा जाता है। यही वजह है कई इलाके शहर में होते हुए भी गांव की तरह नजर आते हैं।

हरियाली से डबल फाटक तक जगमगाएगी सडक़-शहर के हरियाली चौक से रसूलिया डबल फाटक तक सडक़ के दोनों तरफ स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही है। जिन पर करीब 65 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। यहां की पार्षद प्रेमा पांडे ने बताया कि सडक़ के दोनों तरफ 112 बिजली के खंभे लगा रहे हैं। जिसका काम शुरू हो चुका है। बिजली के खंभे के तार अंडरग्राउंड रहेंगे। रात के समय इस सडक़ से आने-जाने वालों को राहत मिलेगी।

बाजार क्षेत्र में हो रहे निर्माण-

मीनाक्षी चौक के पास से आदमगढ़ पुलिया तक नाली निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा रसूलिया ओवरब्रिज की नीचे सौंदर्यीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग से जमीन मांगी गई है। पुराने बस स्टैंड में 4 करोड़ रुपए से निर्माण कार्य हो रहे हैं। सतरस्ते का सौंदर्यीकरण किया गया है। एसएनजी स्कूल रोड पर दोनों तरफ लाइटें लगाई गई हैं।

नपा का राजस्व बढ़ा, लेकिन लोगों को नहीं मिली राहत-नए क्षेत्रों के लोगों का दर्द ये है कि उनसे कर तो वसूला जाता है, पर उनके क्षेत्र में विकास का कोई बड़ा काम नहीं हो रहा है। नपा की सीमा का पिछले दस साल में तेजी से विस्तार हुआ है। नए इलाके नगरपालिका सीमा में शामिल हुए। नई संपत्तियों के नपा के रिकॉर्ड में शामिल होने से संपत्तिकर, जलकर के कारण कर संग्रहण में बढ़ोतरी तो हुई, लेकिन क्षेत्र के लोगों को राहत नहीं मिली।

शहर में होते हुए भी हालात गांव जैसे...

फोटो : एचडी0526- तुलसी नगरमाखन नगर रोड पर बसा तुलसी नगर शहर का हिस्सा होने के बावजूद यहां न तो पक्की सडक़ें हैं न नालियां। ज्यादातर घरों के बाहर कच्ची सडक़ें हैं। जिनमें बारिश होते ही कीचड़ पानी भर जाता है। लोगों को इसी कीचड़-पानी भरे रास्तों से आना-जाना पड़ता है। कॉलोनी में ज्यादातर प्लॉट खाली पड़े हैं। जिनमें गंदा पानी भरा है। इनसे जहरीले जीव जंतुओं का खतरा बना हुआ है।

फोटो : एचडी0527- मालाखेड़ी चक्कर रोड

शहर में फिलहाल मालाखेड़ी चक्कर रोड पर ही नए आवासीय क्षेत्र विकसित हो रहे हैं। बावजूद इसके यहां न तो पक्की सडक़ें हैं और न ही व्यवस्थित डे्रेनेज। घरों के आसपास गंदा पानी भरा है। सडक़ का निर्माण नहीं होने से कीचड़ और दलदल जैसी स्थिति बनी हुई है। यहां के रहवासियों ने कहा- नपा टैक्स तो लेती है, लेकिन सडक़ नहीं बना रही। बारिश में तो निकलना तक मुश्किल हो जाता है।

फोटो : एचडी0528- हरिजन मोहल्ला मालाखेड़ी चक्कर रोड के पास स्थित हरिजन मोहल्ला जाने वाले मुख्य रास्ते की हालत जर्जर है। सडक़ पूरी तरह खराब हो चुकी है। जिस पर हाल ही में गिट्टी और मुरम डलवाई गई है। यहां के रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी के भीतर हालत ओर भी ज्यादा खराब है। साफ-सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी और खुली नालियों से बारिश में सडक़ों पर पानी उतर आता है।

इनका कहना है...हमारा फोकस पूरे शहर के सभी वार्डों में विकास का है। परिषद के सम्मेलन में नए क्षेत्रों में भी निर्माण करने के प्रस्ताव लिए गए थे। जिन पर मंजूरी मिल चुकी है। क्रमवार तरीके से निर्माण कार्य होंगे।

-नीतू यादव, अध्यक्ष नपा नर्मदापुरम