
Eco smart station will narsinghpur
नरङ्क्षसहपुर। शहर का रेलवे स्टेशन ईको स्मार्ट बनेगा। यानी एक तरह का ग्रीन रेलवे स्टेशन। ऐसे स्टेशन में हवा काफी शुद्ध और वातावरण गंदगी मुक्त होता है। इसका लाभ रोजाना 6000 हजार से अधिक यात्रियों को होगा। इन्हें शुद्ध हवा और अच्छा वातावरण मिलेगा।
ईको स्मार्ट स्टेशन के लिए नरसिंहपुर का नाम शामिल होने के बाद स्थानीय अफसर भी तैयारियों में जुट गए हैं। रेलवे स्टेशन में व्याप्त कमियों दूर करने व नये कार्यों को लेकर प्रस्ताव बनाने का कार्य किया जा रहा है। विस्तृत प्लान बनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जबलपुर-इटारसी रेलखंड पर नरसिंहपुर प्रमुख स्टेशन है। यहां प्रतिदिन करीब 80 ट्रेनों (अप-डाउन) स्टॉपेज होता है। प्रतिदिन करीब 6000 यात्री स्टेशन से होकर यात्रा करते हैं। ईको स्मार्ट स्टेशन बनने से इन यात्रियों को फायदा होगा।
ईको स्मार्ट स्टेशन के तहत ये होंगे काम
- प्लास्टिक पर पूरी तरह बैन रहेगा। ईको फ्रेंडली बैग व निर्धारित पॉलिथिन उपयोग होगी।
- स्टेशन परिसर में कचरा नहीं मिलेगा। कचरे का व्यवस्थित निष्पादन होगा।
- हर तरफ हरियाली होगी। खाली जगह में अच्छे किस्म के पौधे लगाए जाएंगे।
- शुद्ध पानी मिलेगा। स्टेशन से निकलने वाले खराब पानी को रिसायकिल कर छोड़ा जाएगा।
- परिसर में धूल नहीं होगी।
- रेलवे परिसर व यार्ड क्षेत्र से अतिक्रमण हटेगा। शौचालय व्यवस्थित होंगे।
इनका कहना
ईको स्मार्ट स्टेशन के लिए नरसिंहपुर का चयन किया गया है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। स्टेशन में व्याप्त कमियों को देखते हुए नये कार्यों के प्रस्ताव बनाए जा रहे हैं। जल्द ही इस दिशा में कार्य शुरू होगा। इससे यात्रियों को कई फायदे होंगे।
संजय सोनकर, स्टेशन प्रबंधक, नरङ्क्षसहपुर
Published on:
10 Apr 2019 12:03 am
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
