24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क किनारे घर में जा घुसी तेज रफ्तार बस, चार वर्षीय मासूम की मौत, एक घायल

MP News: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में तेज रफ्तार बस सड़क किनारे बने घर में जा घुसी। जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई और एक बच्ची का इलाज अस्पताल में जारी है।
less than 1 minute read
Google source verification
narsinghpur news

MP News: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक तेज रफ्तार बस ने अपनी चपेट में दो बच्चियों को ले लिया। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे बने एक घर में बस अनियंत्रित होकर घुस गई। उस दौरान बच्चियां घर के बाहर खेल रही थी।

मौके पर ही दोनों बच्चियों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। यहां पर 4 वर्षीय भाग्यश्री मेहरा की मौत हो गई और 3 वर्षीय मानबी मेहरा का इलाज जारी है। मृतक बच्ची के पिता और घायल बच्ची के पिता सगे भाई हैं। हादसे में मकान के एक हिस्से को बुरी तरह नुकसान हुआ है।

अनियंत्रित होकर घर में जा घुसी बस

गोटेगांव थाना क्षेत्र के पचामा गांव में शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे तेज रफ्तार बस चला रहे ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। जिसके कारण बास सड़क से नीचे उतरकर घर में जा घुसी। नाराज ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया। जिसके बाद एसडीएम संघमित्रा गौतम मौके पर पहुंची और समझाइश दी।

बड़ी खबरें

View All

नरसिंहपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग