1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP के ‘महाराज’ ने ‘अरविंद केजरीवाल’ पर लगाया धोखाधड़ी का बड़ा आरोप, कहा-लिए लाखों रुपए

Loksabha Election 2024 : एमपी के महाराज ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
arvind_kejriwal_aap.jpg

मध्यप्रदेश में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत हुई है। नरसिंहपुर जिले के डॉ आशुतोष महाराज ने एसपी ऑफिस में पहुंचकर शिकायत की है। कुछ साल पहले आशुतोष अन्ना हजारे के अंदोलनों से जुड़े थे। इन्होंने अरविंद केजरीवाल के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे राज्यसभा सांसद बनाने का आश्वासन दिया गया था। इसके लिए पैसे भी लिए गए थे। बता दें कि अभी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल वर्तमान में जेल की सलाखों के पीछे हैं।


नरसिंहपुर जिले डॉ आशुतोष महाराज ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि जब आम आदमी पार्टी का गठन हुआ था। तब वो भी इसका हिस्सा थे। इसके बाद उन्होंने यूपी से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। लेकिन मोदी लहर होने के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अरविंद केजरीवाल द्वारा राज्यसभा सांसद बनाने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन इसके बदले उनसे डेढ़ लाख रुपए लिए गए थे। जब इस संबंध में चर्चा की तो अरविंद भड़क गए और मुझे पार्टी से निष्कासित कर दिया। उन्होंने संजय सिंह को राज्यसभा का सांसद बना दिया।

ये भी पढ़ें - Breaking News : बीजेपी को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने थामा कांग्रेस का हाथ


डॉ आशुतोष महाराज ने धोखे से आहत होकर राजनीति छोड़ दी और वापस नरसिंहपुर लौट आए। बार-बार अपने पैसे वापस मांगे जाने पर नहीं मिले तो उन्होंने सोमवार को नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी करने की शिकायत की है। उनके एसपी अमित कुमार द्वारा जांच का आश्वासन दिया गया है।