
Ashwini Vaishnaw on Vande Bharat Train
Vande Bharat Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Rail Minister Ashwini Vaishnaw) ने लोकसभा में बताया कि 21 नवंबर तक देश में 136 वंदे भारत ट्रेन बेहतर सिक्योरिटी और सुविधाओं के साथ परिचालन में थीं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये सभी वंदे भारत ट्रेनें ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम कवच, ऑटोमैटिक प्लग दरवाजे, तेज गति (Speed), पूरी तरह से सील गैंगवे, मिनी पैंट्री, बोटल कूलर, गर्म पानी बॉयलर और डीप फ्रिजर जैसी सुविधाओं के साथ यात्रियों के लिए मौजूद थी। रेल मंत्री वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने के पीछे के औचित्य, सेवाओं-सुविधाएं और यात्री प्रतिक्रिया को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नौ सांसदों के सवालों के जवाब में जानकारी दे रहे थे।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दिल्ली-काठगोदाम सेक्टर में तीन जोड़ी मेल/एक्सप्रेस सेवाएं मौजूद हैं। इनमें 2039/40 काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (Shatabdi Express) भी शामिल है। इसके अलावा, नई रेल सेवाओं जिसमें वंदे भारत सर्विस भी शामिल है, की शुरुआत भारतीय रेलवे की निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। रेलमंत्री ने आगे जानकारी दी कि वर्तमान में प्रारंभ और समाप्ति आधार पर महाराष्ट्र में कुल 22 वंदे भारत सेवाएं (Maharshtara 22 Vande Bharat) मौजूदा समय में चल रही हैं।
रेल मंत्री ने कहा, "भारतीय रेलवे में आरक्षित सीटों (Reservation) की मांग का पैटर्न पूरे साल एक जैसा नहीं रहता है। यह पैटर्न कम भीड़ और व्यस्त दिनों के दौरान बदलता है। इसके अलावा, कम रुकने वाली और कम समय के साथ सुविधाजनक समय पर चलने वाली ट्रेनों को अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है। चालू वित्त वर्ष (FY) के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की कुल क्षमता 100 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने बताया कि रेल हेल्प पोर्टल के जरिए यात्री ट्रेन सर्विस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हैं। 3 सितंबर से 20 नवंबर 2024 के दौरान रेल अनुभव के जरिए वंदे भारत ट्रेनों पर कुल 51,346 प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई।
Published on:
29 Nov 2024 04:17 pm
