6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब में पराली जलाने के मामलों में भारी कमी, पंजाब में दो दिनों में 1,377 घटनाएं सामने आईं

पंजाब के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि पिछले दो दिनों में पंजाब में खेतों में आग लगाने की कुल 1,377 घटनाएं सामने आई है।

less than 1 minute read
Google source verification
farm-fires0.jpg

लगातार निगरानी और कई उपायों के बाद पिछले दिनों से खेतों में पराली जलाने के मामलों में कमी दर्ज की गई है। पंजाब के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि पिछले दो दिनों में पंजाब में खेतों में आग लगाने की कुल 1,377 घटनाएं हुई हैं। उन्होंने इसे मामलों में भारी गिरावट करार दिया है। पराली जलाने से रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने शुक्ला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया था। उन्होंने कहा कि खेतों में पराली जलाने वालें किसानों के खिलाफ एक्शन लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 932 एफआईआर दर्ज की है। वहीं, 7,405 मामलों में 1.67 करोड़ का जुर्माना लगाया है।


1,072 उड़नदस्ते पराली जलाने पर रख रहे हैं निगरानी

विशेष पुलिस महानिदेशक शुक्ला ने खेत में आग लगाने के मामलों में गिरावट को पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों द्वारा इस समस्या पर अंकुश लगाने के प्रयासों का परिणाम बताया। पुलिस और नागरिक अधिकारियों सहित कुल 1,072 उड़नदस्ते पराली जलाने पर निगरानी रख रहे हैं। इस मुद्दे पर किसान नेताओं के साथ 8 नवंबर से अब तक 2,189 बैठकें हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- Chandrayaan-4: चांद से मिट्टी लाने की तैयारी, उतरेगा 350 किलो का रोवर, जानिए इसरो का अगला मिशन

932 एफआईआर दर्ज, 7,405 मामलों में 1.67 करोड़ का जुर्माना

अर्पित शुक्ला ने कहा कि पराली जलाते पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है। 8 नवंबर से अब तक पुलिस ने 932 एफआईआर दर्ज की हैं, जबकि 7,405 मामलों में 1.67 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही 340 उल्लंघनकर्ताओं की राजस्व रिकार्ड में रेड एंट्री की गई है।

यह भी पढ़ें- छठ पूजा पर छाया मातम, सनकी आशिक ने परिवार के 6 लोगों को गोलियों से भूना