
हावड़ा-चेन्नई रूट पर रायगड़ा यात्री रेलगाड़ी और विशाखापत्तनम पलासा ट्रेन हादसे की तस्वीर
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में पिछले वर्ष अक्टूबर को दो ट्रेनों के बीच हुई टक्कर के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इन ट्रेनों की जब टक्कर हुई, तब उस समय ट्रेन के लोको पायलट और सहायक लोको पायलट दोनों मोबाइल फोन पर क्रिकेट मैच देखने में लगे थे। रेल मंत्री ने रेल हादसों के कारणों को बताते हुए यह खुलासा किया। बता दें कि 29 अक्टूबर,2023 की शाम 7 बजे हावड़ा-चेन्नई रूट पर रायगड़ा यात्री रेलगाड़ी ने विशाखापत्तनम पलासा ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी थी। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही 50 से अधिक यात्री घायल हुए थे।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नए सुरक्षा उपायों के बारे में बताया
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नए सुरक्षा उपायों के बारे में बात करते हुए आंध्र ट्रेन दुर्घटना का जिक्र किया। इन नए सुरक्षा उपायों पर भारतीय रेलवे काम कर रहा है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आंध्र प्रदेश में भयानक हादसा तब हुआ जब लोको पायलट और सह-पायलट दोनों का ध्यान क्रिकेट मैच की वजह से भटक गया। अब हम ऐसा सिस्टम स्थापित कर रहे हैं, जो ऐसे किसी भी विकर्षण का पता लगा सकती है और यह सुनिश्चित कर सकती है कि पायलट और सहायक पायलट का ध्यान पूरी तरह से ट्रेन चलाने पर है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सुरक्षा पर अपना ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे। हम हर घटना का मूल कारण जानने का प्रयास करते हैं। समाधान भी निकालते हैं ताकि इसकी पुनरावृत्ति न हो।
Updated on:
03 Mar 2024 02:55 pm
Published on:
03 Mar 2024 02:43 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
