28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’, नीतीश के बेटे निशांत को सीएम बनाने की मांग, अब क्या बोली RJD

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत को सीएम बनाने की मांग जोड़ पकड़ने लगी है। निशांत को लेकर पोस्टर भी लगाए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
Google source verification
Demand to Make Nitish's Son Nishant the CM

नीतीश के बेटे निशांत को सीएम बनाने की मांग (फोटो-IANS)

बिहार में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग तेज होने लगी है। पटना में जगह-जगह पोस्टर लगाए जा रहे हैं। निशांत को भविष्य का मुख्यमंत्री बताया गया है। पटना में जदयू समर्थकों ने पोस्टर लगाए हैं, जिनमें लिखा कि क्यों कर रहे हैं आप ऐसा विचार, जब बिहारवासियों को स्वीकार नहीं कि आप मुख्यमंत्री पद छोड़ जाएं बाहर।
इसके साथ ही पोस्टर पर निशांत कुमार की तस्वीर छपी है, जिसके नीचे लिखा है- फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार।

इससे पहले जदयू विधायक अनंत सिंह ने निशांत को सीएम नीतीश के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में समर्थन दिया। मीडिया से बात करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि निशांत कुमार में मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण हैं और वे एक अच्छे उत्तराधिकारी साबित हो सकते हैं।

नीतीश जल्द दे सकते हैं MLC पद से इस्तीफा

निशांत कुमार को 'मुख्यमंत्री' बनाए जाने की मांग उस समय और तेज हुई है, जब नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद एमएलसी पद से जल्द इस्तीफा देने की चर्चाएं हैं। गौरतलब है कि नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य चुने गए हैं। नियमों के मुताबिक उन्हें बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देना है। हालांकि, जदयू के कार्यकर्ताओं ने लगातार नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री पद न छोड़ने की अपील की है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद राज्यसभा जाने का फैसला लिया था। हालिया चुनावों में उन्हें राज्यसभा के सदस्य के रूप में चुना गया। इसी बीच, निशांत कुमार बिहार की सक्रिय राजनीति में आए। तब से निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग उठ रही है।

निशांत कुमार को लेकर बढ़ रही है सक्रियता

जनता दल यूनाइटेड में निशांत कुमार को लेकर कार्यकर्ताओं में सक्रियता भी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। निशांत के नालंदा दौरे के दौरान भी स्थानीय लोगों ने उन्हें आगे बढ़ाने की मांग की थी। खासतौर पर महिलाओं के बीच उनके समर्थन की चर्चा सामने आई थी।

भाजपा की रणनीति हो गई सफल: राजद

राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने नीतीश के राज्यसभा जाने पर कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने की जो रणनीति बनाई थी, वह कहीं न कहीं सफल हो गई है। अब निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का संदेश भी स्पष्ट हो रहा है।