दिल्ली सरकार के द्वारा अकड़ों के मुताबिक:
दिल्ली सरकार द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक़ होम आइसोलेशन में इस वक्त 62,324 मरीज़ है। जबकि पिछले 24 घंटे में डिस्चार्ज हुए मरीज़ों का संख्या की बात करें तो ये संख्या 22,121 रही। इस बीच पिछले 24 घंटे में 98,832 टेस्ट कराये गये जिनमें से 80,417 आरटीपीसीआर टेस्ट किये गये जबकि एंटीजन टेस्ट की संख्या 18,415 रही। वहीं कंटेनमेंट जोन्स की संख्या भी बढ़कर अब 23,997 हो गयी है।
अस्पतालों में मरीजों का क्या हाल है:
दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती मरीज़ों की संख्या पर नज़र डालें तो दिल्ली में इस वक्त 2424 मरीज़ अस्पतालों में भर्ती हैं जिनमें 628 मरीज़ आईसीयू बेड पर भर्ती है तो 768 मरीज़ ऐसे है जो ऑक्सीजन बेड या वेंटिलेटर पर भर्ती है।