Kunal Kamra controversy: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। अब खार पुलिस ने कामरा के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए है। दरअसल, इनमें से एक मामला जलगांव शहर के मेयर की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है, जबकि दो मामले नासिक के एक होटल व्यवसायी और एक व्यवसायी की शिकायत के आधार पर दर्ज किए गए हैं।