30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JK: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस , 38 लोगों की मौके पर ही मौत

Jammu and Kashmir Bus Accident: जम्मू और कश्मीर में भाईदूज के दिन हुई एक बस दुर्घटना में 38 लोगों की मौत हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 15 Nov 2023, 2:20 PM IST

jammu_bus_accident

J&K Bus and Doda: जम्मू और कश्मीर में भाईदूज के दिन बहुत भयानक हादसा हो गया है। जम्मू के डोडा जिले में एक बस करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। इसके कारण बस में सवार 38 से अधिक लोगों की मौत हो गई 17 लोग घायल हैं। यह बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। सुबह लगभग 11:50 बजे NHW-244 पर त्रुंगल अस्सर में बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के ठीक बगल की खाई में जा गिरी। घटनास्थल पर पुलिस दल और बचावकर्मी पहुंच गए हैं। इस दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

एसएसपी डोडा अब्दुल कयूम ने बताया है कि 38 लोगों की इस दुर्घटना में मौत हो गई है। जम्मू पुलिस ने बताया है कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका है। सभी घायलों को जम्मू जीएमसी के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल बस गिरने का कारण जम्मू पुलिस ने ओवरटेकिंग माना है लेकिन मामले की जांच की जा रही है। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दु:ख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं इस दुर्घटना शोक और संवेदना जताई है।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू डोडा बस हादसे पर शोक जताया है।।उन्होंने ट्वीट किया कि जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक बस दुर्घटना में अनेक यात्रियों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के समाचार से मुझे बहुत दुख पहुंचा है। मैं शोक-संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।पीएम मोदी ने पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें :डोडा बस हादसे का वीडियो आया सामने, देखकर कांप जाएगी रूह,38 की मौत

यह भी पढ़ें : हादसे पर PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों को 2 लाख, घायलों को मिलेंगे 50 हजार

यह भी पढ़ें :हादसा या आतंकी साजिश, जम्मू कश्मीर पुलिस ने शुरू की जांच

यह भी पढ़ें : डोडा बस हादसे पर महूबबा ने जताया दु:ख, जानिए अन्य नेताओं ने क्या कहा

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय