30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: डोडा बस हादसे का वीडियो आया सामने, देखकर कांप जाएगी रूह,38 की मौत

Jammu and Kashmir Doda: जम्मू कश्मीर के डोडा में आज दोपहर एक बड़ा बस हादसा हो गया, जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivam Shukla

•

Updated: 15 Nov 2023, 2:57 PM IST

doda bus accident

जम्मू-कश्मीर के डोडा में आज दोपहर एक बड़ा बस हादसा हो गया है, जिसमें 38 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि कई घायल हो गए हैं। यह बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी, तभी अचानक ने ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया और बस 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर पुलिस और बचावकर्मी पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

पीएम मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, ‘जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई बस दुर्घटना दुखद है। उन परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।'

उन्होंने मुआवजे का ऐलान करते हुए कहा, ‘प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

जम्मू पुलिस ने बताया है कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका है। सभी घायलों को जम्मू जीएमसी के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल बस गिरने का कारण जम्मू पुलिस ने ओवरटेकिंग माना है लेकिन मामले की जांच की जा रही है। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दु:ख जताया है।