30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bus accident Doda: हादसे पर PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों को 2 लाख, घायलों को मिलेंगे 50 हजार

Bus accident in J&K: जम्मू के डोडा जिले में एक बस करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। इसके कारण बस में सवार 38 से अधिक लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 15 Nov 2023, 2:52 PM IST

 passengers who lost lives in doda bus accident will get Rs 2 lakh

J&K Bus and Doda: जम्मू और कश्मीर में भाईदूज के दिन भयानक हादसा हो गया है। जम्मू के डोडा जिले में एक बस करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। इसके कारण बस में सवार 38 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। यह बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। इस दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के ठीक बगल की खाई में जा गिरी। घटनास्थल पर पुलिस दल और बचावकर्मी पहुंच गए हैं। इस दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

जम्मू पुलिस ने बताया है कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका है। सभी घायलों को जम्मू जीएमसी के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल बस गिरने का कारण जम्मू पुलिस ने ओवरटेकिंग माना है लेकिन मामले की जांच की जा रही है। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दु:ख जताया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

इस दुर्घटना पर प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई बस दुर्घटना दुखद है। उन परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। सरकार इस मश्किल घड़ी में प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये देगी।”

गृहमंत्री ने जताई संवेदना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक दुखद बस दुर्घटना के कारण बहुमूल्य जिंदगियों की हानि के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। स्थानीय प्रशासन उस खाई में बचाव अभियान चला रहा है जहां बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना।”

घायलों के बेहतर इलाज का दिया निर्देश- उपराज्यपाल

डोडा के अस्सर में एक दुखद बस दुर्घटना में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं और दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावित व्यक्तियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए मंडलायुक्त एवं जिला प्रशासन को निर्देशित किया।

त्रुंगल-अस्सार के पास हुआ हादसा

एसएसपी डोडा अब्दुल कयूम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बस संख्या जेके02सीएन-6555 की दुर्घटना में अब तक 38 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 22 अन्य घायल हुए हैं। यह बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रुंगल-अस्सार के पास सड़क से फिसल गई और 300 फीट नीचे गिर गई। उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल बचाव अभियान जारी है। शवों को बरामद किया गया है।

ये भी पढ़ें: JK: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस , 38 लोगों की मौके पर ही मौत