6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छठ पूजा पर छाया मातम, सनकी आशिक ने परिवार के 6 लोगों को गोलियों से भूना

बिहार के लखीसराय जिले में सोमवार की सुबह बड़ी वारदात सामने आर्ई। अपराधियों ने एक ही परिवार के 6 सदस्यों को गोली मार दी। इलाज के दौरान दो भाईयों की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
lakhisarai_00.jpg

छठ पूजा के मौके पर बिहार के लखीसराय जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले में सुबह छह लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। यह घटना कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ला के वार्ड नंबर 15 की है। इस गोलीबार में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है ये सभी लोग एक ही परिवार के है। ये सभी लोग छठ घाट पर अर्घ्य देकर आ रहे थे। तभी रास्ते मे सनकी आशिक ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच की जा रही है।


सनकी आशिक ने दिया घटना का अंजाम

घटना की सूचना के बाद डीएम अमरेंद्र कुमार एसपी पंकज कुमार, एसडीओ निशांत कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसपी पंकज कुमार ने बताया कि पंजाबी मुहल्ला के आशीष कुमार ने प्रेम प्रसंग में इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- विशाखापट्टनम में बंदरगाह पर लगी भीषण आग: 40 नाव खाक, करोड़ों का नुकसान

2 लोगों की मौत, 4 गंभीर

परिजन ने बताया कि छठ घाट से सभी लोग लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आशीष ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हादसे में सभी को जख्मी कर दिया जिसमें दो भाईयों की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों में दोनों मृतकों की पत्नी, बहन और पिता शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें- Chandrayaan-4: चांद से मिट्टी लाने की तैयारी, उतरेगा 350 किलो का रोवर, जानिए इसरो का अगला मिशन