
AAP पार्षद पवन सहरावत ने MCD स्टैंडिंग कमेटी चुनाव से पूर्व थमा BJP का दामन
सुप्रीम कोर्ट के आर्डर के बाद दिल्ली MCD के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 22 फरवरी को हो गया है। पर दो दिन आम आदमी पार्टी और भाजपा में बवाल होने की वजह से आज सुबह सिविक सेंटर में MCD स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्य चुने जाएंगे। पर इससे पूर्व ही AAP को उसके एक पार्षद ने बड़ा झटका दिया। दिल्ली के बवाना वार्ड से आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद पवन सहरावत ने आज 24 फरवरी को भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली स्थित भाजपा दफ्तर में शुक्रवार सुबह भाजपा दिल्ली प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पवन सहरावत का स्वागत करते हुए पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। माना जाता है कि, स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में एक-एक वोट कीमती है। भाजपा का भगवा चोला पहने के बाद पवन सहरावत ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा।
गलत नीतियों व भ्रष्टाचार से तंग आने पर BJP ज्वाइन की - पवन सहरावत
भाजपा के पवन सहरावत ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहाकि, अरविंद केजरीवाल ने ही सदन में हंगामा करने का निर्देश दिया था। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री जब सदन में जाते हैं माथा टेकते हैं। आप की गलत नीतियों व भ्रष्टाचार से तंग आकर मैंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।
एमसीडी चुनाव में AAP ने पैसे लेकर दिए थे टिकट
भाजपा प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने इस अवसर पर कहा कि, आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपनी तानाशाही व अराजक रवैया बढ़ा रही है। उनकी हठधर्मिता की वजह से सदन में गतिरोध हो रहा है। मल्होत्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि, आप ने पैसे लेकर एमसीडी चुनाव में टिकट दिए थे।
जीत की राह आसान हुई
पवन सहरावत के भगवा चोला धारण करने के बाद पार्टी की नरेला जोन में जीत की राह आसान हो गई है। नरेला जोन में AAP के 10 सदस्य हैं, जबकि भाजपा के 6 सदस्य हैं। अगर चार एल्डरमैन भाजपा को वोट देते हैं तो इससे भाजपा के पास सदस्यों की संख्या भी 10 हो जाएगी।
Updated on:
24 Feb 2023 11:19 am
Published on:
24 Feb 2023 11:17 am

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
