13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘हार के बाद दीदी को चारों तरफ से घेर रही BJP’, ममता बनर्जी के समर्थन में खुलकर उतरे AAP सांसद संजय सिंह

AAP MP Sanjay Singh: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज पर अब आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह का बयान सामने आया है।

2 min read
Google source verification
Sanjay Singh AAP

आम आदमी पार्टी के नेता संजयसिंह ( फोटो : ANI )

AAP MP Sanjay Singh: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी के बुरे दिन शुरू हो गए है। पूर्व सीएम ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस टूटकर बिखर गई। उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के पीछे जांच एजेंसियां पड़ी है। इतना ही नहीं ममता बनर्जी के खिलाफ शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज पर अब आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह का बयान सामने आया है।

पीएम मोदी पर बोला तीखा हमला

आप सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस देश में सांप्रदायिक सद्भाव को सबसे ज्यादा नुकसान BJP नेताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहुंचाया है। उनकी तुलना किसी और से नहीं की जा सकती। फिर भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती।

'ममता बनर्जी एक फाइटर हैं, वे बीजेपी के सामने डटकर खड़ी रहेंगी'

संजय सिंह ने आगे कि बंगाल में जब ममता बनर्जी चुनाव हार गई हैं, तो वे उन पर हर तरफ से हमला कर रहे हैं और उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वह एक फाइटर हैं, एक ऐसी नेता जो BJP के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेंगी। उनकी पार्टी के जो गद्दार मुश्किल समय में उन्हें छोड़ देते हैं, इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।

आप ने पीएम मोदी के विदेशी दौर पर उठाए सवाल

PM मोदी के फ्रांस और स्लोवाकिया दौरे पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री देश से ज्यादा समय विदेश में बिताते हैं। वे फ्रांस, जर्मनी, पाकिस्तान या इटली जा रहे हैं, इससे हमें कोई मतलब नहीं है। हमें इस बात से फर्क पड़ता है कि जब आप विदेश जाते हैं, तो भारत के लिए क्या उपलब्धियां लेकर आते हैं? भारत को तो बस एक ही उपलब्धि दिखती है-आप फोटो खिंचवाने के मौके ढूंढते हैं और शिष्टाचार की बातें करके लौट आते हैं, जबकि बार-बार भारत के आत्म-सम्मान और गरिमा से समझौता करते हैं।

'भारतीय नागरिकों की मौत पर क्यों चुप हैं पीएम मोदी'

आप सांसद ने अमेरिकी हमले में मारे गए भारतीय नागरिकों लेकर पीएम से सवाल पूछे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? हमारे तीन नागरिक मारे गए। वे अमेरिका की कार्रवाई के कारण मारे गए। इसके अलावा, तीन दिनों के भीतर तीन जहाजों पर हमले हुए। वे जहाज खड़े हुए थे और किसी भी प्रतिबंध या पाबंदी का उल्लंघन नहीं कर रहे थे। हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री को, जो 144 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं, इस तरह कायरतापूर्ण व्यवहार करते हुए नहीं देख सकते।