17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिजीत दीपके की जमानत के बाद रत्ना सिंह बोलीं- कल रिहा हो सकते हैं आशुतोष रांका और सौरव दास

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली की SEM कोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद रत्ना सिंह ने आशुतोष रांका और सौरव दास की रविवार को रिहाई की उम्मीद जताई है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Oct 17, 2026

CJP news

कॉकरोच जनता पार्टी(फोटो-IANS)

CJP: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है। इस पर CJP की लीगल अफेयर्स प्रमुख रत्ना सिंह ने खुशी जताई और उम्मीद जताई की कि आशुतोष रांका और सौरव दास को भी रविवार को रिहा कर दिया जाएगा। रत्ना सिंह ने कहा कि अभी उन्हें अदालत के आदेश की कॉपी नहीं मिली है। आदेश मिलने के बाद उसकी शर्तों और अन्य जानकारियों को शेयर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार यह रुख रखती आई है कि गिरफ्तारी गैरकानूनी थी और संबंधित लोगों ने कोई अपराध नहीं किया है।

'हमें उम्मीद है कि आशुतोष और सौरव को भी न्याय मिलेगा'

अभिजीत दीपके को जमानत मिलने के बाद रत्ना सिंह ने कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि आशुतोष और सौरव को भी जल्द राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि दोनों की रिहाई को लेकर वे आशान्वित हैं और उम्मीद है कि रविवार को उन्हें भी न्याय मिलेगा।

तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में लिए गए थे दीपके

अभिजीत दीपके को 16 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस में प्रस्तावित 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से पहले एहतियातन हिरासत में लिया था। पुलिस के मुताबिक, उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 170 के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने शांति भंग होने की आशंका को इसका आधार बताया था।दिल्ली की SEM कोर्ट ने दीपके को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी है। पुलिस के अनुसार, शांति बनाए रखने के लिए निर्धारित बॉन्ड भरने के बाद उन्हें रिहा किया जाएगा।

घर से निकलते ही पुलिस ने अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया

अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने 16 अक्टूबर 2026 को उस समय हिरासत में ले लिया, जब वह कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में अपनी पार्टी के 'लहरा दो तिरंगा' विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। पुलिस ने कार्रवाई के पीछे प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी कारण बताए। उस समय संबंधित इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू थी, जिसके तहत विरोध-प्रदर्शन और सार्वजनिक सभाओं पर प्रतिबंध था। इससे पहले, 10 अक्टूबर 2026 को भी अभिजीत दीपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से उतरते ही एहतियातन हिरासत में लिया गया था।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग