6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जंतर-मंतर पर भावुक हुए अभिजीत दीपके, मां का नाम लेकर कही दिल छू लेने वाली बात

Abhijeet Dipke: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उनकी मां और बहन को चिंता है कि उनके राजनीतिक विचारों और सरकार की आलोचना के कारण अधिकारी उन्हें जेल भेज सकते हैं।

2 min read
Google source verification
Abhijeet Dipke Jantar Mantar

Abhijeet Dipke Jantar Mantar

Abhijeet Dipke Cockroach Janata Party Founder: परीक्षाओं से संबंधित कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते कहा कि सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के बजाय संगठन की सोशल मीडिया गतिविधियों पर ध्यान दे रही है। बाद में कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल हो गए।

अचानक बिगड़ गई अभिजीत की तबीयत

दिल्ली में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके प्रदर्शन में शामिल हुए। गर्मी ज्यादा होने के कारण अभिजीत की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उनको तुरंत मंच के पीछे ले जाया गया। भीड़ ज्यादा होने की वजह से पास ही गाड़ी में बिठाया गया। हालांकि प्रदर्शन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।

जंतर-मंतर से मां का जिक्र कर कही बड़ी बात

तबीयत बिगड़ने से पहले अभिजीत जंतर मंतर प्रदर्शन के दौरान अपनी मां को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मेरी मां को बहुत डर था कि यह सरकार मुझे जेल में डाल देगी। इस देश में हर मां को यही डर सताता है जब उनका बच्चा इस सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है। हम कब तक इस सरकार के डर में जीते रहेंगे?

'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे तो देशभर में करेंगे प्रदर्शन'

सीजेपी नेता अभिजीत दीपके ने कहा कि अगर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शनिवार शाम 5 बजे तक इस्तीफा नहीं देते हैं तो पूरे भारत में विरोध प्रदर्शन होंगे। दीपके ने चेतावनी दी कि पूरे सप्ताह कई शहरों में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे और अगले शनिवार को जंतर-मंतर पर एक और बड़े प्रदर्शन की योजना की घोषणा की।

जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन खत्म

पुलिस ने घोषणा की कि आयोजकों ने जंतर-मंतर पर सीजेपी के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन को समाप्त करने का आह्वान किया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करना और क्षेत्र को खाली करना शुरू कर दिया। आंदोलन समाप्त होने के बाद सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके और कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी कार्यक्रम स्थल से चले गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं, तो अगले सप्ताहांत में भारत के शहरों में और जनता मंतर पर फिर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।