
अभिषेक बनर्जी(फोटो-IANS)
TMC: तृणमूल कांग्रेस के सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने दावा किया है कि मंगलवार सुबह उनके परिवार के आवास के बाहर पथराव किया गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर शेयर किए गए पोस्ट में उन्होंने घटना को पश्चिम बंगाल में बिगड़ती कानून-व्यवस्था से जोड़ते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने हाल ही में पारित 'वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी सोशल एक्टिविटीज बिल, 2026' के लागू होने को लेकर भी सवाल उठाए।
अभिषेक बनर्जी ने अपनी पोस्ट में कहा कि मंगलवार तड़के एक व्यक्ति बाइक से उनके परिवार के आवास के बाहर पहुंचा और पहली मंजिल की खिड़कियों पर कई बार बड़ा पत्थर फेंका। उनके अनुसार, इस घटना में खिड़कियों के शीशे टूट गए। उन्होंने दावा किया कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद बिना किसी रोक-टोक के वहां से चला गया।
टीएमसी सांसद ने कहा कि यह केवल कानून-व्यवस्था की विफलता का मामला नहीं है, बल्कि राज्य में हिंसा को सामान्य बना दिए जाने का संकेत है। उन्होंने सवाल उठाया कि घटना के समय पुलिस कहां थी और किसके संरक्षण में आरोपी ने इतनी बेखौफ होकर इस वारदात को अंजाम दिया।
अभिषेक बनर्जी ने अपने पोस्ट में भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में हिंसा और गुंडागर्दी को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि ऐसा माहौल बन गया है, जहां असामाजिक तत्वों को यह भरोसा है कि उन्हें राजनीतिक संरक्षण मिलेगा और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी।
टीएमसी नेता ने हाल ही में पारित 'वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी सोशल एक्टिविटीज बिल, 2026' का जिक्र करते हुए सवाल किया कि क्या यह कानून उन लोगों पर भी लागू होगा, जिन पर भाजपा समर्थित होने के आरोप लगाए जाते हैं।
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि राज्य की मौजूदा स्थिति उन्हें चिंतित और परेशान करती है। उन्होंने हिंसा की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े किए।
Updated on:
01 Jul 2026 12:37 am
Published on:
01 Jul 2026 12:22 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
