14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अर्पिता मुखर्जी को ले जा रही कार का एक्सीडेंट, सिर पर आई चोट, आज कोर्ट में पेशी

पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी को ले जा रहा वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इस घटना में आरोपी अर्पिता मुखर्जी को मामूली चोटें आई हैं। हादसे में किसी को भी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। अर्पिता को आज विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
Arpita Mukherjee

Arpita Mukherjee

पश्चिम बंगाल में एसएससी घोटाले की मुख्य आरोपी और टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी की कार ईडी ऑफिस जाते समय हादसे का शिकार हो गई। रास्ते में एक कार ने ईडी की कार में टक्कर मार दी। इस घटना में आरोपी अर्पिता मुखर्जी को मामूली चोटें आई हैं। हादसा सीजीओ कॉम्प्लेक्स के रास्ते में सॉल्ट लेक इलाके की है। हादसे में किसी को भी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। अर्पिता को आज विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। ईडी को छापेमारी के दौरान अभिनेत्री के घर से 21 करोड़ रुपए से ज्यादा की नगदी मिली थी। वहीं, कलकत्ता हाईकोर्ट ने ईडी को पश्चिम बंगाल के गिरफ्तार मंत्री पार्थ चटर्जी को सोमवार तड़के एम्स भुवनेश्वर ट्रांसफर करने का निर्देश दिया है।

अभिनेत्री के सिर पर आई चोट
अर्पिता मुखर्जी को रविवार की शाम बैंकशाल कोर्ट में सुनवाई के बाद साल्ट लेक में सीजीओ कॉम्प्लेक्स लाया जा रहा था। तभी रास्ते में उनकी कार को विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में अर्पिता को सिर पर चोट आई है। जानकारी के मुताबिक ईडी की गाड़ी की एक तेज रफ्तार गाड़ी से टक्कर हो गई थी। इसमें गाड़ी थोड़ी टूट गई है लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें- देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी शपथ, 21 तोपों की दी जाएगी सलामी


अर्पिता की आज पीएमएलए कोर्ट में होगी पेशी
मंत्री पार्थ चटर्जी की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को ईडी की एक दिन की हिरासत में भेजा गया है। उसे आज पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा। अर्पिता मुखर्जी के वकील नीलाद्री भट्टाचार्य ने कहा कि ये केस स्पेशल कोर्ट में ही चल सकता है। ईडी ने 14 दिनों की हिरासत की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने मना कर दिया।

एम्स भुवनेश्वर जाएंगे पार्थ चटर्जी
वहीं, कलकत्ता हाईकोर्ट ने ईडी को पश्चिम बंगाल के गिरफ्तार मंत्री पार्थ चटर्जी को सोमवार तड़के एम्स भुवनेश्वर ट्रांसफर करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि आरोपी को एसएसकेएम अस्पताल से एम्बुलेंस द्वारा कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ले जाया जाएगा और उनके साथ उनके वकील और एक एसएसकेएम डॉक्टर भी होंगे। इसके साथ ही कोर्ट ने एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम को पार्थ की मेडिकल जांच करने के लिए कहा है।