18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवसेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे बोले, राम मंदिर को लूटा गया, NCP(SCP) ने INDIA गठबंधन पर किया बड़ा ऐलान

Aditya Thackeray Statement: शिवसेना (UBT) के विधायक आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर देश मे अब तक की सबसे बुरी तानाशाही लागू करने का आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि राम मंदिर को लूटा गया है और पूरा देश यह देख रहा है।
2 min read
Google source verification
Maharashtra Politics

शिवसेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे, Photo- ANI

Aditya Thackeray Statement: शिवसेना (UBT) के विधायक आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर देश मे अब तक की सबसे बुरी तानाशाही लागू करने का आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि राम मंदिर को लूटा गया है और पूरा देश यह देख रहा है। हर जगह हिंदू देख रहे हैं कि BJP ने राम मंदिर को कैसे लूटा है और वे विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं। केंद्र सरकार अब हिंदूओं के खिलाफ ही दमनात्मक कार्रवाई कर रही है।

महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने कहा कि NCP(SCP) ने अटकलों के बीच INDIA गठबंधन छोड़ने से इनकार किया है। विधायक दल के नेता जयंत पाटिल ने नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के बीच विलय की अटकलों को खारिज किया है।

आदित्य बोले- रामभक्तों को हिरासत में ​लिया

नागपुर में विधायक आदित्य ठाकने ने कहा कि जब राम भक्त सड़कों पर उतरे तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया। देश में ऐसी चीजें पहले कभी नहीं हुईं, यहां तक ​​कि ब्रिटिश राज के दौरान भी नहीं। BJP ने देश में अब तक की सबसे बुरी तरह की तानाशाही लागू कर दी है, फिर भी उनमें यह मानने की हिम्मत नहीं है कि असल में 'आपातकाल' (Emergency) लागू है।

वांगचुक मामले में केंद्र पर भड़के

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती कराने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट पर उन्होने लिखा, कितनी शर्म की बात है। पूरी दुनिया देख रही है कि भारत में लोकतंत्र को जबरदस्ती और बेशर्मी से तोड़ा जा रहा है। अब तो छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध भी बर्दाश्त नहीं किए जा रहे, सिर्फ इसलिए कि मंत्री नाकाबिल है।

NCP गुटों का विलय पार्टियों का अंदरूनी मामला

महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने NCP गुटों के विलय को पार्टियों का अंदरूनी मामला बताया और कहा कि कांग्रेस को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होने कहा कि NCP(SCP) विधायक दल के नेता जयंत पाटिल से इस बारे में बात हुई है। उन्होंने कहा कि वे गठबंधन नहीं छोड़ेंगे और INDIA गठबंधन के साथ ही बने रहेंगे।

नाना पटोले ने क​हा ​कि चाहे मामला अजित पवार गुट का हो या शरद पवार गुट का, ये पार्टी के अंदरूनी मामले हैं। मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस को इनके बारे में परेशान होने की जरूरत है।