पुलिस ने बताया कि पिछले साल अगस्त में कुनु किशन को नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पिछले साल दिसंबर में उसे जमानत पर छोड़ा गया था। इस महीने के पहले हफ्ते में पीडिता के परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। सीसीटीवी में वह दो व्यक्तियों के साथ बाइक पर जाती नजर आई। बाइक सवार दोनों लडकों ने हेलमेट पहन रखा था। उनके चेहरे दिखाई नहीं दिए। पुलिस ने एआइ तकनीक के जरिए आरोपी का पता लगाया। जमानत पर रिहा होने के बाद से वह लडक़ी की हत्या की योजना बना रहा था, ताकि वह अदालत में बयान न दे सके।