27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Air India Boeing Crash: संसद में सरकार ने बताया कहां तक पहुंची जांच, अभी नहीं निकला कोई निष्कर्ष

Ahmedabad Plane Crash Details: केंद्र सरकार ने संसद में कहा कि अहमदाबाद एयर इंडिया बोइंग 787 ड्रीमलाइनर हादसे की जांच में कोई देरी नहीं हुई है। AAIB सभी संभावित कारणों की जांच कर रहा है। अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी की जाएगी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jul 27, 2026

Air India Boeing Crash news

अहमदाबाद प्लेन हादसा(फोटो-X/@narendramodi)

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे की जांच को लेकर केंद्र सरकार ने संसद में स्पष्ट किया है कि जांच में किसी तरह की देरी नहीं हुई है। सरकार ने कहा कि विमान दुर्घटना की जांच तय प्रक्रियाओं के तहत आगे बढ़ रही है और फिलहाल अंतिम रिपोर्ट आने की कोई निश्चित समयसीमा बताना संभव नहीं है।

राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि बड़ी विमान दुर्घटनाओं की जांच कई तकनीकी और ऑपरेशनल पहलुओं पर निर्भर करती है। ऐसे मामलों में कई तरह के सबूतों और परिस्थितियों की जांच की जाती है, इसलिए यह पहले से तय नहीं किया जा सकता कि अंतिम रिपोर्ट कब तक तैयार होगी।

हर संभावित कारण की हो रही जांच

मंत्रालय ने बताया कि हादसे के पीछे मौजूद सभी संभावित कारणों और योगदान देने वाले कारकों की जांच की जा रही है। अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है और जांच व्यापक तरीके से जारी है। सरकार ने यह भी जानकारी दी कि जांच के तहत विमान के थ्रस्ट कंट्रोल मॉड्यूल (Thrust Control Module) की मूल उपकरण निर्माता (OEM) की सुविधा में डिटेल जांच की जा रही है।

AAIB पारदर्शी तरीके से कर रहा जांच

सरकार ने संसद में यह भी दोहराया कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) एयर इंडिया विमान हादसे की जांच पारदर्शी तरीके से कर रहा है। मंत्रालय के अनुसार, 12 जुलाई 2025 को दुर्घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी की गई थी, जो AAIB की वेबसाइट पर उपलब्ध है। वहीं, ICAO Annex 13 के प्रावधानों के तहत 12 जून 2026 को अंतरिम बयान भी जारी किया जा चुका है। अंतिम जांच रिपोर्ट पूरी जांच प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जारी की जाएगी।

क्या कहा गया था प्रारंभिक रिपोर्ट में

AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, हादसे से पहले एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के दोनों इंजनों का थ्रस्ट खत्म हो गया था। रिपोर्ट में बताया गया कि दोनों फ्यूल कट-ऑफ स्विच 'RUN' से 'CUTOFF' स्थिति में चले गए थे। हालांकि, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) की रिकॉर्डिंग में एक पायलट दूसरे पायलट से यह कहते हुए सुनाई देता है कि उसने फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद नहीं किए थे। इसके बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से ठीक पहले दोनों फ्यूल स्विच दोबारा 'RUN' स्थिति में लाए गए थे।

260 लोगों की गई थी जान

आपको बता दें कि 12 जून को अहमदाबाद से लंदन-गैटविक जा रही एयर इंडिया की AI-171 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर उड़ान टेकऑफ के महज 35 सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में कुल 260 लोगों की मौत हुई थी। इनमें विमान में सवार 241 यात्रियों और चालक दल के सदस्य साथ ही जमीन पर मौजूद 19 लोग शामिल थे। विमान में सवार केवल एक यात्री की जान बच सकी थी।