4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टर्बुलेंस में फंसी एयर इंडिया की फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई आपबीती, हिचकोले खा रहे विमान में मची चीख पुकार

Air India Turbulence: फुकेत (थाईलैंड) से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विमान तेज टर्बुलेंस की चपेट में आने के बाद अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया।
2 min read
Google source verification
Air India Incident

फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग, Photo source@ANI

Air India Turbulence: फुकेत (थाईलैंड) से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 मंगलवार को उस समय तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई, जब विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया। इस जोरदार झटके से विमान में सवार यात्रियों और केबिन क्रू के बीच अफरा-तफरी मच गई।

तेज झटके और केबिन के भीतर दबाव में बदलाव के कारण कुछ यात्रियों के कान में चोट आई, जबकि कई अन्य यात्री भी घायल हो गए। हादसे में विमान के 4 क्रू मेंबर भी घायल हुए। हालांकि, विमान ने सुरक्षित रूप से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर लैंडिंग की, जहां घायलों को तुरंत चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई।

अचानक तेज झटका लगते ही विमान में मची दहशत

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में हुई। विमान अपनी सामान्य ऊंचाई पर उड़ रहा था और सब कुछ सामान्य था। तभी अचानक तेज हवा के बहाव (टर्बुलेंस) के कारण विमान बुरी तरह हिचकोले खाने लगा। कुछ ही सेकंड में विमान करीब 300 फीट नीचे आ गया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

पायलट ने बताया कि तेज टर्बुलेंस के कारण विमान का संतुलन कुछ समय के लिए बिगड़ गया और वह अचानक नीचे आ गया। उस समय जिन यात्रियों ने सीट बेल्ट नहीं बांधी थी या जो क्रू मेंबर केबिन के वॉकवे में मौजूद थे, वे अपनी जगह से उछलकर इधर-उधर जा गिरे और उन्हें चोटें आईं।

'ऐसा लगा मानो कान के पर्दे फट जाएंगे'

एक यात्री ने बताया कि अचानक आए तेज झटके से उसके कंधे में चोट लग गई। वहीं, दूसरे यात्री ने कहा कि विमान के भीतर दबाव में अचानक हुए बदलाव के कारण ऐसा लगा मानो कान के पर्दे फट जाएंगे। एयर इंडिया प्रबंधन के अनुसार, कुछ यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं। दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी घायल यात्रियों और क्रू मेंबर को मेडिकल जांच और उपचार के लिए एयरपोर्ट स्थित चिकित्सा सुविधा केंद्र भेजा गया।

दिल्ली एयरपोर्ट पर किए गए थे इमरजेंसी लैंडिंग के इंतजाम

टर्बुलेंस के बाद पायलटों ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया और विमान को सुरक्षित तरीके से दिल्ली लाने में सफलता हासिल की। घटना की जानकारी पहले ही इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को दे दी गई थी। इसके बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गईं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग