31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एयर इंडिया की फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

सऊदी अरब के दम्माम से नई दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को बम की धमकी मिलने पर अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। टिश्यू पेपर पर मिली धमकी, सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए। पढ़ें पूरी खबर।
less than 1 minute read
Google source verification
Aircraft Maintenance

एयर इंडिया की फ्लाइट। (photo- ANI)

एअर इंडिया की एक फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह विमान सऊदी अरब के दम्माम शहर से नई दिल्ली के लिए उड़ान भर रहा था, लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को धमकी की सूचना मिलते ही इसे रास्ते से मोड़कर अहमदाबाद की ओर भेजा गया।

टॉयलेट के टिश्यू पेपर पर लिखा मिला 'बम'

जानकारी के अनुसार, विमान के एक क्रू मेंबर को टॉयलेट के भीतर एक टिश्यू पेपर पर अंग्रेजी में बम लिखा हुआ मिला। क्रू मेंबर ने इसकी जानकारी तुरंत पायलट को दी। इसके बाद पायलट ने तय सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए पायलट ने नजदीकी अहमदाबाद ATC से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत सभी आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रख दिया।

लैंडिंग के बाद विमान में मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया

विमान के अहमदाबाद रनवे पर उतरते ही उसे तुरंत आइसोलेशन बे की ओर ले जाया गया। इसके बाद विमान में मौजूद सभी 32 यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर बस के जरिए टर्मिनल तक पहुंचाया गया। यात्रियों का सामान भी अलग रखकर उसकी बारीकी से तलाशी ली गई। लैंडिंग के बाद फायर ब्रिगेड, CISF, बम निरोधक दस्ता और अन्य आपातकालीन टीमों ने पूरे विमान को घेरे में ले लिया। सुरक्षाबलों और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने विमान के हर हिस्से, कार्गो एरिया से लेकर सीटों तक की गहनता से जांच की।

जांच पूरी होने के बाद विमान में किसी भी तरह की संदिग्ध या विस्फोटक वस्तु नहीं मिली। हालांकि यह धमकी भरा नोट किसने और किस मंशा से छोड़ा, इसकी जांच सुरक्षा एजेंसियां अब भी कर रही हैं।