
एयर इंडिया की नागपुर-मुंबई फ्लाइट में महिला यात्री को बिच्छू ने काटा
फ्लाइट किसी बिच्छू का मिलना एक आश्चर्य घटना से कम नहीं है। यह घटना विमान कम्पनी के सुरक्षा सम्बंधी सभी मानदंडों को ठेंगा दिखाती है। 23 अप्रैल को नागपुर-मुंबई फ्लाइट में एक महिला यात्री को बिच्छू ने काट खाया। पैसेंजर को तुरंत चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई और विमान के लैंड होते ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। एयर इंडिया के बयान में कहा गया कि, फ्लाइट से लेकर अस्पताल तक एयर इंडिया के अधिकारी लगातार यात्री के साथ रहे और डिस्चार्ज तक उनका पूरा ख्याल रखा।
एयर इंडिया ने यात्री से माफी मांगी
एयर इंडिया ने बताया कि इस घटना के बाद एयर इंडिया की इंजीनियरिंग टीम ने विमान का निरीक्षण किया। टीम ने पूरे प्रोटोकॉल के साथ विमान की छानबीन की और बिच्छू को बाहर किया। फिर विमान की जमकर सफाई की गई। एयरइंडिया ने इस घटना के लिए यात्री से माफी भी मांगी है।
यात्री को बिच्छू काटने की अत्यंत दुर्लभ और दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना
एयर इंडिया ने कहा, हमारी उड़ान संख्या एआई-630 पर 23 अप्रैल, 2023 को एक यात्री को बिच्छू के काटने की अत्यंत दुर्लभ और दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई थी। एयरलाइन के अनुसार इसके बाद प्रोटोकॉल का पालन किया गया और विमान का पूरा निरीक्षण करने पर बिच्छू पाया गया। इसके बाद कीट नियंत्रण की उचित प्रक्रिया की गई।
Updated on:
06 May 2023 02:57 pm
Published on:
06 May 2023 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
