12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एयर इंडिया विमान के पायलट का मारिजुआना टेस्ट निकला पॉजिटिव, रोते हुए यात्री बोले- शुरू से ही नशे में लग रहा था

Air India Flight: फुकेत-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद बड़ा खुलासा। पायलट का गांजा मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव निकला। DGCA ने ड्यूटी से हटाया।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pratiksha Gupta

Aug 12, 2026

Air India Phuket Delhi Flight, Air India Turbulence News

एयर इंडिया फ्लाइट के पायलट का मारिजुआना टेस्ट निकला पॉजिटिव (फोटो सोर्स- ANI)

Air India Flight Pilot: फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट (AI2379) में हवा में अचानक 300 फीट नीचे गिरने से 24 लोगों के घायल होने के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद जब पायलट (PIC) का लैब टेस्ट कराया गया, तो उसमें ड्रग (मारिजुआना) की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद DGCA ने दोनों पायलटों को तुरंत प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया है और मामले की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) को सौंप दी है।

'उड़ान भरने से पहले ही नशे में लग रहा था पायलट'

फ्लाइट में अपने भाई के साथ सफर कर रहे एक यात्री ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि वे दोनों बोर्ड करने वाले आखिरी पैसेंजर थे। यात्री ने कहा कि पायलट हमारे साथ ही कॉकपिट की तरफ बढ़ा था। जब मैंने उससे फ्लाइट के समय को लेकर सवाल पूछा, तो उसने जवाब देने में काफी वक्त लिया। उसकी आंखें पूरी तरह लाल थी। मैंने तभी अपने भाई से कहा था कि यह पायलट नशे में लग रहा है।
यात्री का यह भी कहना है कि हादसे के बाद जब उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से इस बात का जिक्र किया था, तो कुछ लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था। लेकिन अब जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद उनका शक सच साबित हो गया है।

3 मिनट तक हवा में डगमगाता रहा प्लेन, मची चीख-पुकार

हादसे का शिकार हुए यात्रियों के अनुसार, जब सुबह के वक्त ज्यादातर लोग सो रहे थे, तभी अचानक विमान अनियंत्रित हो गया। करीब 2 से 3 मिनट तक प्लेन हवा में हिचकोले खाता रहा और पलटने जैसी स्थिति में आ गया। इस दौरान सीट बेल्ट न बंधे होने या झटके के कारण कई लोगों के सिर, कंधे और कमर में गंभीर चोटें आई। यात्रियों का दावा है कि प्लेन में सवार करीब 70 से 80 फीसदी लोगों को चोटें लगी हैं।

लैंडिंग के बाद बोला पायलट, 'वीडियो मत बनाओ, बात का बतंगड़ बनेगा'

दिल्ली में लैंडिंग के बाद पायलट का रवैया और भी चौंकाने वाला रहा। पीड़ित यात्री के अनुसार, पायलट कॉकपिट से बाहर आया और यात्रियों से अपील करने लगा कि कोई भी इस घटना का वीडियो या रिकॉर्डिंग न करें। उसने यात्रियों से कहा कि छोटी सी बात का बतंगड़ बन जाएगा। यात्रियों ने आरोप लगाया कि पायलट की प्राथमिकता घायलों का इलाज कराना नहीं, बल्कि खुद को सवालों से बचाना था। उसने किसी दूसरे नजदीकी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग भी इसीलिए नहीं की ताकि मामले को दबाया जा सके।

दोनों पायलट ड्यूटी से हटाए गए

मामले की गंभीरता को देखते हुए DGCA ने दोनों पायलटों को तुरंत प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया है। पूरे मामले की विस्तृत जांच अब एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) कर रही है। विमान के फ्लाइट डेटा, ऑपरेशनल और मेंटेनेंस रिकॉर्ड के साथ-साथ पायलटों की मेडिकल रिपोर्ट की भी जांच की जा रही है। वहीं, एयर इंडिया के प्रवक्ता का कहना है कि जांच प्रक्रिया जारी होने के कारण वे फिलहाल कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं कर सकते, लेकिन वे जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग