12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patna Property Dealer Shot: पटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव! प्रॉपर्टी डीलर को घेरकर बरसाईं 4 गोलियां, कैमरे में कैद हुआ हमला

Patna Crime News: पटना के ज्योतिषी पथ में मंगलवार देर रात बाइक सवार हमलावरों ने शुभम यादव पर अचानक गोलियां बरसा दीं। चार गोलियां लगने के बाद घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि हमलावर वारदात के बाद मौके से निकल गए।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Manoj Vashisth

Aug 12, 2026

Patna Property Dealer Shot

Patna Property Dealer Shot: मोबाइल पर बात कर रहा था प्रॉपर्टी डीलर, तभी बाइक से आए बदमाश... 4 गोलियां मारकर हुए फरार (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Property Dealer Shooting CCTV: पटना में अपराधियों के दुस्साहस ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। जिस वक्त पुलिस अधिकारी अपराध पर लगाम लगाने की रणनीति बना रहे थे, उसी दौरान रामकृष्ण नगर इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर को निशाना बनाकर चार गोलियां दाग दी गईं। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने से पुलिस के हाथ अहम सुराग लगने की उम्मीद है। अब जांच की दिशा जमीन कारोबार से जुड़े विवादों की ओर भी मुड़ गई है।

एसएसपी की बैठक चल रही थी, उधर अपराधियों ने कर दिया हमला

पटना में मंगलवार देर रात हुई गोलीबारी ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के ज्योतिषी पथ में प्रॉपर्टी डीलर शुभम यादव को बदमाशों ने निशाना बनाया। खास बात यह है कि इसी दौरान पुलिस महकमे में अपराध नियंत्रण को लेकर क्राइम मीटिंग चल रही थी।

बताया जा रहा है कि शुभम सड़क पर पैदल मोबाइल फोन पर बात करते हुए जा रहे थे। तभी बाइक पर सवार दो अपराधी उनके पास पहुंचे और बिना ज्यादा समय गंवाए लगातार फायरिंग शुरू कर दी।

चार गोलियां लगते ही सड़क पर गिर पड़े शुभम

हमले में शुभम यादव को चार गोलियां लगीं। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। गोली लगने के बाद शुभम सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के इलाके की छानबीन शुरू की। सदर-2 डीएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वारदात से जुड़े सुराग जुटाने की कोशिश की।

CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

पुलिस की जांच में सीसीटीवी फुटेज महत्वपूर्ण कड़ी बनकर सामने आया है। कैमरे में बाइक सवार संदिग्धों की गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है।

जांच एजेंसियां यह भी देख रही हैं कि हमले से पहले शुभम की गतिविधियां क्या थीं और अपराधियों ने उन्हें किस आधार पर निशाना बनाया।

जमीन के कारोबार से जुड़े विवाद की भी जांच

फायरिंग के पीछे तत्काल कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस कई संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है। इनमें जमीन और प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े विवाद को भी प्रमुखता से देखा जा रहा है।

हालांकि, किसी एक वजह को लेकर पुलिस ने अभी अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है। जांच आगे बढ़ने के साथ ही यह स्पष्ट होगा कि हमला पुरानी रंजिश, कारोबारी विवाद या किसी अन्य वजह से किया गया था।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग